Samastipur News:दानापुर जोगबनी एक्सप्रेस में भी रेलवे की पुश पुल तकनीक

समस्तीपुर होते हुए गुजरने वाली दानापुर जोगबनी एक्सप्रेस में भी इंजन बदलने की समस्या का विराम लग रहा है.

Samastipur News:समस्तीपुर : समस्तीपुर होते हुए गुजरने वाली दानापुर जोगबनी एक्सप्रेस में भी इंजन बदलने की समस्या का विराम लग रहा है. उसे पुश पुल तकनीक से ट्रेन के संचालन की शुरुआत कर दी गई है. ऐसे में जगह-जगह इंजन बदलने की झंझट से ट्रेन को अब मुक्ति मिल गई है. पुश पुल तकनीक से फिलहाल समस्तीपुर में पवन एक्सप्रेस, स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस आदि ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है. वहीं दानापुर जोगबनी एक्सप्रेस में भी यह सुविधा लग जाने से यात्रियों को इसका लाभ मिलेगा. बताते चलें कि पुश-पुल तकनीक एक ऐसी प्रणाली है जिसमें एक ट्रेन को आगे और पीछे दोनों तरफ से इंजन लगाकर खींचा और धकेला जाता है. यह तकनीक ट्रेन की गति और प्रदर्शन को बढ़ाती है. बार-बार इंजन बदलने की जरूरत को खत्म करती है और यात्रियों को बेहतर यात्रा अनुभव प्रदान करती है. भारतीय रेलवे इस तकनीक का उपयोग वंदे भारत और अमृत भारत एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों में करता है.बताते चले कि इस ट्रेन में पूरे सफर के दौरान तीन बार लोको रिवर्सल किया जाता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >