Railway Action: ट्रेन में अनधिकृत अलार्म चेन पुलिंग पर रेलवे की कार्रवाई, 119 लोग गिरफ्तार

रेलवे ने अनधिकृत अलार्म चेन पुलिंग के खिलाफ सोनपुर मंडल में विशेष अभियान चलाया. इस दौरान 123 मामले दर्ज कर 119 लोगों को गिरफ्तार किया गया और ₹55,550 का जुर्माना वसूला गया. यात्रियों की सुरक्षा और ट्रेन परिचालन की निरंतरता सुनिश्चित करने के लिए यह कार्रवाई की गई है.

Alarm Chain Pulling: समस्तीपुर रेल मंडल के सोनपुर मंडल में अनधिकृत अलार्म चेन पुलिंग की घटनाओं के खिलाफ रेलवे ने विशेष अभियान चलाया. एक से 31 अगस्त के बीच मंडल के विभिन्न रेलखंडों और स्टेशनों पर चलाये गये अभियान के दौरान रेलवे अधिनियम की धारा 141 के तहत कुल 123 मामले दर्ज किए गये. इनमें 119 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जबकि दोषियों से 55,550 रुपये जुर्माने के रूप में वसूले गये.

यात्रियों की सुरक्षा को लेकर रेलवे की कार्रवाई

सोनपुर मंडल प्रशासन के अनुसार, यह कार्रवाई यात्रियों की सुरक्षा, ट्रेनों के परिचालन की निरंतरता और अनावश्यक विलंब को रोकने के उद्देश्य से की गयी. अनधिकृत अलार्म चेन पुलिंग से ट्रेन परिचालन प्रभावित होने के साथ यात्रियों की सुरक्षा पर भी प्रतिकूल असर पड़ता है.

इसी को ध्यान में रखते हुए मंडल स्तर पर नियमित जांच और निगरानी की जा रही है. अनधिकृत चेन पुलिंग की घटनाओं पर त्वरित कार्रवाई भी सुनिश्चित की जा रही है.

आपात स्थिति में ही अलार्म चेन का करें इस्तेमाल

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि आपात स्थिति को छोड़कर अलार्म चेन का इस्तेमाल न करें. अनावश्यक रूप से चेन खींचने से ट्रेन रुक जाती है और परिचालन प्रभावित होने के साथ यात्रियों को भी परेशानी होती है.

रेलवे ने कहा कि सुरक्षित, सुगम और समयबद्ध रेल सेवा सुनिश्चित करने के लिए यात्रियों का सहयोग जरूरी है. सोनपुर मंडल की ओर से यात्रियों की सुरक्षा और रेल अनुशासन बनाए रखने के लिए इस तरह के अभियान आगे भी जारी रखने की बात कही गयी है.

यह भी पढ़ें

National Horticulture Conference: पूसा में 28 से 31 मई 2027 तक होगा राष्ट्रीय सम्मेलन, तैयारियों की समीक्षा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aman gautam

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >