Samastipur News:विभिन्न मांगों को लेकर आइसा कार्यकर्ताओं ने दिया धरना

आइसा कार्यकर्ताओं ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर स्थानीय डॉ एलकेभीडी कॉलेज के प्रधानाचार्य के समक्ष कॉलेज मैदान में धरना दिया.

Samastipur News:ताजपुर : आइसा कार्यकर्ताओं ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर स्थानीय डॉ एलकेभीडी कॉलेज के प्रधानाचार्य के समक्ष कॉलेज मैदान में धरना दिया. इनकी मांगों में कालेज परिसर में प्रखंड स्तरीय स्टेडियम बनने पर रोक लगाने, महाविद्यालय में छात्रों की उपस्थिति के लिए बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने, प्रयोगशाला एवं पुस्तकालय को समृद्ध बना कर छात्रों को सुविधा प्रदान करने, छात्र-छात्राओं के लिए कॉमन रूम की व्यवस्था करने व नियमित वर्ग संचालन की गारंटी आदि शामिल हैं. कॉलेज इकाई अध्यक्ष मो. जावेद की अध्यक्षता व सना प्रवीण के संचालन में धरना दिया गया. संबोधित करते हुए आइसा जिला सचिव सुनील कुमार सिंह ने कहा कि प्रखंड का इकलौता महाविद्यालय है जहां तीन जिला के छात्र-छात्रा शिक्षा ग्रहण करते हैं. इस महाविद्यालय में कला, विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय में स्नातक व इस बार से इकोनॉमिक्स एवं हिंदी में पीजी की पढ़ाई की स्वीकृति मिली है. लेकिन महाविद्यालय के पूर्व प्रभारी इंचार्ज डॉ. प्रभात रंजन कर्ण की मनमानी के कारण महाविद्यालय के मैदान में प्रखंड स्तरीय स्टेडियम का निर्माण कला संस्कृति एवं युवा विभाग के तहत मुख्यमंत्री खेल विकास योजना के अंतर्गत राज्य सरकार द्वारा कराया जा रहा है. इससे महाविद्यालय के अधिकार सीमित हो जायेंगे. फील्ड का मालिकाना हक जिला कला संस्कृति एवं युवा विभाग के पास होगा. इससे महाविद्यालय के छात्र-छात्रा खेलकूद से वंचित हो जायेंगे. महाविद्यालय के छात्रों एवं अन्य प्रतियोगिता परीक्षा के तैयारी करने वाले अभ्यर्थी में भारी आक्रोश व्याप्त है. धरना के बाद पांच सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल ने आइसा जिलाध्यक्ष लोकेश राज, विवेक कुमार, मो. जावेद, मो. राजा प्रधानाचार्य से मिलकर 7 सूत्री मांगों पर सकारात्मक पहल करने की मांग की. छात्रहित के मांगों पर सकारात्मक पहल नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गयी है. धरना में चन्द्रदीप कुमार, अंजलि कुमारी, पंकज कुमार, वासिफ राजा, सुधा कुमारी, गौरव कुमार, उषा कुमारी, सविता कुमारी, जीनत परवीन, सैमा उस्मानी, सिम्मी परवीन, दिलकश आफरीन, सनाफ फातमा, तहसीन बानो आदि शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >