गोली मार कर जख्मी करने के मामले देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार

थाना क्षेत्र के पुसहो गांव में शनिवार की संध्या गोली से जख्मी प्रिंस कुमार के चचेरे भाई धर्मवीर कुमार ने आवेदन देकर बिथान थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है.

बिथान : थाना क्षेत्र के पुसहो गांव में शनिवार की संध्या गोली से जख्मी प्रिंस कुमार के चचेरे भाई धर्मवीर कुमार ने आवेदन देकर बिथान थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. जिसके आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के अंदर गोली चलाने वाले शंकर मुखिया के पुत्र अर्जुन कुमार को गिरफ्तार कर लिया. कांड में प्रयुक्त देसी कट्टा व एक खोखा बरामद किया गया है. थाना अध्यक्ष जवाहरलाल राम ने बताया कि आरोपित को पूछताछ कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >