अभाविप स्थापना दिवस पर कलवाड़ा विद्यालय में निबंध प्रतियोगिता, सबरिन प्रवीण प्रथम

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) ने रोसड़ा के कलवाड़ा विद्यालय में अपना 78वां स्थापना दिवस मनाया. इस अवसर पर एक निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों को राष्ट्र निर्माण का संदेश दिया गया.

Samastipur News: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के 78वें स्थापना दिवस के अवसर पर रोसड़ा के उत्क्रमित उच्च विद्यालय, कलवाड़ा में गुरुवार को निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता अभाविप के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुमंत कुमार सिंह ने की.

यह भी पढ़ें: केएसआर इंटर कॉलेज में रुद्राभिषेक, सेवानिवृत्त शिक्षकों को दी गई भावभीनी विदाई

दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ

कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामी विवेकानंद एवं मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया. इस दौरान छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक निबंध प्रतियोगिता में भाग लिया.

विद्यार्थियों को दिया राष्ट्र निर्माण का संदेश

मुख्य अतिथि अभाविप के जिला संयोजक कौशल किशोर राय ने कहा कि विद्यार्थी परिषद केवल नेतृत्व निर्माण का मंच नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित एक सशक्त छात्र संगठन है. उन्होंने कहा कि परिषद के कार्यकर्ता ज्ञान, शील और एकता के मूल मंत्र पर कार्य करते हैं तथा विद्यार्थी जीवन में परिषद से जुड़ाव जीवनभर प्रेरणा देता है.

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता एवं विद्यालय के प्रधानाध्यापक राम गोपाल ने कहा कि अभाविप विद्यार्थियों की प्रतिभा और कौशल को निखारने का प्रभावी मंच प्रदान करता है. परिषद से जुड़े अनेक विद्यार्थी आज शिक्षा, न्याय, पत्रकारिता, राजनीति और अन्य क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं.

इन विद्यार्थियों ने जीती प्रतियोगिता

निबंध प्रतियोगिता में:

  • प्रथम स्थान: सबरिन प्रवीण
  • द्वितीय स्थान: सुरेंद्र कुमार
  • तृतीय स्थान: शिवानी कुमारी

विजेता प्रतिभागियों को पाठ्य सामग्री देकर सम्मानित किया गया.

कार्यक्रम के अंत में नगर एसएफडी संयोजक रौनक कुमार सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन किया. इस अवसर पर मुरारी कुमार सिंह, गोलू कुमार सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Manoj kumar thak

Published by: Sarfaraz Ahmad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >