Samastipur News:विभूतिपुर में एएसआई के कमरे में घुसकर युवक ने की मारपीट, गिरफ्तार

थाना क्षेत्र के ब्लॉक चौक स्थित एक निजी आवास में घुसकर एक युवक द्वारा एएसआई टीपू कुमार के साथ मारपीट की गयी.

Samastipur News:विभूतिपुर : थाना क्षेत्र के ब्लॉक चौक स्थित एक निजी आवास में घुसकर एक युवक द्वारा एएसआई टीपू कुमार के साथ मारपीट की गयी. आरोपी ने न सिर्फ पुलिस पदाधिकारी के साथ गाली-गलौच की, बल्कि उन पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाते हुए हमला कर दिया. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है. मिली जानकारी के अनुसार, सिंघिया बुजुर्ग उत्तर वार्ड-9 में एक पेड़ काटने की शिकायत एएसआई टीपू कुमार को मिली थी. इसी मामले की जांच के सिलसिले में उन्होंने आरोपी प्रदीप कुमार दाहा (पिता- गंगेश दाहा) को पूछताछ के लिए बुलाया था. रविवार दोपहर आरोपी पहले थाने पहुंचा और वहां एएसआई के बारे में जानकारी ली. इसके बाद वह सीधे एएसआई के निजी किराए के आवास पर जा धमका. वहां कमरे में घुसते ही प्रदीप ने एएसआई पर विपक्षी पार्टी से मिलीभगत का आरोप लगाया और मारपीट शुरू कर दी.

– बगल में रह रहे दूसरे पुलिसकर्मी ने गेट बंद कर बचाई जान

एएसआई के बगल वाले कमरे में रह रहे पुलिस पदाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तुरंत घर का ग्रिल और कपड़ा दुकान का गेट बंद कर दिया और थाने को सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और आरोपी को दबोच लिया. थाना परिसर लाते ही पुलिस की सख्ती देख आरोपी रो-रोकर सफाई देने लगा. इधर, घायल एएसआई टीपू कुमार का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विभूतिपुर में कराया गया है. ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक आदित्य गौरव ने बताया कि उनकी स्थिति अब स्थिर है. आरोपी प्रदीप कुमार दाहा को हिरासत में लिया गया है. उसने पुलिस पदाधिकारी के साथ उनके आवास पर जाकर दुर्व्यवहार और मारपीट की है. मामले में एफआईआर दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

सुनील कुमार झा, थानाध्यक्ष, विभूतिपुर

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PREM KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >