Samastipur News:खजुरी में महिला हुई ठगी का शिकार

घटहो थाना क्षेत्र के खजुरी गांव में एक महिला ठगी का शिकार हो गई. उसकी पहचान गांव ही चिंता देवी के रूप में की गई है.

Samastipur News: सरायरंजन : घटहो थाना क्षेत्र के खजुरी गांव में एक महिला ठगी का शिकार हो गई. उसकी पहचान गांव ही चिंता देवी के रूप में की गई है. महिला ने बताया कि गुरुवार की दोपहर बाइक से दो युवक घर पर आये. गहने साफ कराने के लिए कहा. इसके बाद घर में रखे गहने को लेकर दोनों युवक के पास आयी. दोनों युवकों ने गरम पानी लेकर आने के लिए कहा. वह गर्म पानी लेने के लिए घर में गई. जब तक वापस लौटी तब तक दोनों युवक गहने लेकर फरार हो गये. महिला ने बताया कि करीब एक लाख रुपए के जेवरात थे. जेवरात ठगी होने के बाद महिला बेहोश होकर गिर गयी. होश आने पर आसपास के लोगों को इस बात की जानकारी मिली. ठग को खोजबीन शुरू कर दी गयी. लेकिन तब तक ठग गांव से बाहर जा चुका था. इस घटना की सूचना घटहो पुलिस को दे दी गई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ABHAY KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >