Samastipur News:सरहिला में आग लगने से घर जलकर खाक, लाखों का नुकसान

थाना क्षेत्र के सरहिला गांव में सोमवार को छठ पूजा के दौरान भीषण अगलगी की घटना में गरीब परिवार का पूरा घर जलकर राख हो गया.

Samastipur News:शिवाजीनगर : थाना क्षेत्र के सरहिला गांव में सोमवार को छठ पूजा के दौरान भीषण अगलगी की घटना में गरीब परिवार का पूरा घर जलकर राख हो गया. आग इतनी भयावह थी कि कुछ ही मिनटों में घर के अंदर रखे लाखों रुपये मूल्य के घरेलू सामान, कपड़े, बिस्तर, अनाज और नगद रुपये जलकर स्वाहा हो गये. लोगों ने बताया कि पीड़ित रामचंद्र मंडल उर्फ कैरकुन मंडल मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं. सोमवार की शाम उनका परिवार छठ पूजा मनाने के लिए छठ घाट गये हुए थे. कुछ परिजन घर पर मौजूद थे. अचानक घर में आग लग गई. आग की लपटें उठता देख घर में मौजूद लोगों ने किसी तरह जान बचा कर बाहर निकलने में सफलता पायी1 स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत घटना की सूचना शिवाजीनगर सीओ और स्थानीय पुलिस को दी. सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची. ग्रामीणों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. तब तक पूरा घर जलकर खाक हो चुका था. इधर, आग लगने की जानकारी मिलते ही पैक्स अध्यक्ष विनोद मंडल, राकेश कुमार, दिनेश मंडल, राम आशीष कुमार, चंदन कुमार, मनोज कुमार, जीबछ मंडल, अर्जुन कुमार, डॉ. शिवनाथ मंडल, रौशन कुमार, जितेंद्र मुखिया पीड़ित परिवार की मदद में जुट गये हैं. आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >