Samastipur News:भाई व बहन के साथ पोखर में स्नान करने गए बच्चे की डूबने से मौत

थाना क्षेत्र के धनहर पंचायत के टांरा रामजानकी मंदिर पोखर में बुधवार की दोपहर डूबने से एक बच्चे की मौत हो गई.

Samastipur News:वारिसनगर : थाना क्षेत्र के धनहर पंचायत के टांरा रामजानकी मंदिर पोखर में बुधवार की दोपहर डूबने से एक बच्चे की मौत हो गई. मृतक की पहचान गांव के ही वार्ड संख्या-8 निवासी संतोष राय का पुत्र ऋषभ कुमार (6) के रूप में हुई है. प्राप्त जानकारी के अनुसार ऋषभ अपने एक भाई व बहन के साथ दोपहर करीब 12 बजे उक्त पोखर में स्नान करने चला गया था. स्नान के क्रम में वह गहरे पानी में चला गया. भाई-बहन द्वारा शोर मचाने पर अगल-बगल में काम कर रहे लोग वहां जुटकर बच्चे को पानी से बाहर निकाला. इस बीच आनन-फानन में परिजन द्वारा उसे पीएचसी लाया गया जहां चिकित्सक ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया. बताते चले कि मृतक अपने नाना- नानी के घर दरभंगा में रहता था. दीपावली व छठ पर्व को लेकर अपने पिता के घर आया हुआ था. इस संदर्भ में थानाध्यक्ष सर्वेश कुमार झा ने बताया कि परिजन को काफी समझाया जा रहा है, परंतु परिजन शव का पोस्टमार्टम नहीं कराना चाह रहे हैं. समाचार प्रेषण तक शव को पोस्टमार्टम हेतु नहीं भेजा जा सका था. बताते चले कि एक दिन पूर्व ही डरसुर बाहा में डूबने से दो बच्चे की मौत हो गई थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >