शव के साथ सड़क जाम

गुस्सा. रीता देवी की हत्या को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश उजियारपुर : दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के 32 नंबर रेलवे गुमटी के समीप सोमवार को बेहोश मिली महिला की पहचान चांदचौर मथुरापुर निवासी मनोज ठाकुर की पत्नी रीता देवी (35) के रूप में हुई है. मंगलवार को उसका शव पहुंचते ही आक्रोशित ग्रामीणों ने एनएच-28 शंकर […]

गुस्सा. रीता देवी की हत्या को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश

उजियारपुर : दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के 32 नंबर रेलवे गुमटी के समीप सोमवार को बेहोश मिली महिला की पहचान चांदचौर मथुरापुर निवासी मनोज ठाकुर की पत्नी रीता देवी (35) के रूप में हुई है. मंगलवार को उसका शव पहुंचते ही आक्रोशित ग्रामीणों ने एनएच-28 शंकर चौक के समीप शव के साथ जाम कर दिया. इससे घंटों यातायात बाधित हो गया.
मौके पर थानाध्यक्ष मधुरेंद्र किशोर व बीडीओ संजीव कुमार ने पहुंच कर गुस्साये ग्रामीणों को शांत कराया. बीडीओ ने मृतका के परिजनों को पारिवारिक लाभ योजना के तहत बीस हजार रुपये मुहैया कराया. इसके बाद जाम समाप्त हो गया. मृतका के पुत्र धर्मवीर कुमार ने दलसिंहसराय थाने में आवेदन दिया है. कहा कि सोमवार को उनकी मां चांदचौर मथुरापुर स्थित अपने घर से करीब नौ बजे दिन में दलसिंहसराय बाजार गहना खरीदने के लिए निकली थी.
उसके पास बीस हजार रुपये, कुछ पुराने जेवर व मोबाइल थे. कहा, जब शाम तक उनकी मां घर नहीं लौटी, तो मंगलवार को परिजनों के साथ उजियारपुर थाने में आवेदन देने गया. इसी दौरान जानकारी मिली कि सोमवार को दलसिंहसराय में अज्ञात महिला की लाश पुलिस को मिली है. उसे पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर भेजा गया है. जब समस्तीपुर पहुंचा तो उनकी मां की लाश थी. मृतका के पुत्र ने कहा कि मेरी मां की हत्या गहना व रुपये के लोभ ने कर दी गयी है. ग्रामीणों के अनुसार, मृतका अपने बेटी की शादी के लिए गहना खरीदने बाजार गयी थी. इसी क्रम में घटना हो गयी. कल तक जिस महिला ने अपने पुत्री की शादी की तैयारी के लिए रात दिन एक कर व्यवस्था में जुटी थी. आज उसकी लाश को देख गांव के लोग गमगीन बने थे. थानाध्यक्ष ने लोगों को आश्वासन दिया कि पुलिस जल्द ही इसमें शामिल अपराधियों को गिरफ्तार करेगी. मौके पर जिला पार्षद सविता देवी, भाजपा नेता सुनील चौधरी, रवींद्र दास, पंसस संजय दास, सरपंच पति संजय चौधरी, केशव प्रसाद चौधरी, वार्ड सदस्य अवधेश चौधरी, विनोद ठाकुर सहित दर्जनों लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >