यांत्रिक कारखाने में पीओएच वैगन निर्माण जल्द : कुजूर

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य कारखाना इंजीनियर यूएस कुजूर ने मंगलवार को स्थानीय यांत्रिक कारखाना का निरीक्षण कर पीओएच वैगन निर्माण की तैयारी की समीक्षा की. उन्होंने कारखाना के अधिकारियों के साथ पीओएच वैगन निर्माण को लेकर मंत्रणा की. उन्होंने कार्य स्थलों का जायजा लेकर कमियों को दूर करने का निर्देश स्थानीय अधिकारियों […]

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य कारखाना इंजीनियर यूएस कुजूर ने मंगलवार को स्थानीय यांत्रिक कारखाना का निरीक्षण कर पीओएच वैगन निर्माण की तैयारी की समीक्षा की. उन्होंने कारखाना के अधिकारियों के साथ पीओएच वैगन निर्माण को लेकर मंत्रणा की. उन्होंने कार्य स्थलों का जायजा लेकर कमियों को दूर करने का निर्देश स्थानीय अधिकारियों को दिया

. बता दें कि गत रेल बजट में स्थानीय कारखाना के विस्तारीकरण के साथ पीओएच वैगन निर्माण के लिए करीब 65 करोड़ रुपये का फंड उपलब्ध कराया गया था. करीब एक वर्ष गुजर जाने के बाद भी योजना शुरू नहीं हो पायी है. निरीक्षण के दौरान डीजीएम अनिल विज ने भी कार्य स्थलों पर मैटेरियल से संबंधित जानकारी ली. बाद में मुख्य कारखाना प्रबंधक अमनराज व अधिकारियों के साथ तकनीकी दृष्टिकोण से विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिये. दोनों अधिकारियों के निरीक्षण से यह उम्मीद की जाने लगी है कि अब बहुत जल्द स्थानीय कारखाना में पीओएच वैगन का निर्माण शुरू हो जायेगा.

मुख्य कारखाना इंजीनियर ने किया यांत्रिक कारखाना का निरीक्षण
पीओएच वैगन निर्माण को लेकर अधिकारियों को दिया निर्देश
रेलवे यूनियन के नेताओं ने सौंपा ज्ञापन : इसीआरकेयू के कारखाना शाखा के सचिव रामदयाल महतो ने मुख्य कारखाना इंजीनियर यूएस कुजूर से मिलकर कारखाना की विभिन्न समस्याओं के समाधान से संबंधित ज्ञापन सौंपा है. इसमें कारखाना में अन्य विभागों की तरह स्कीम लागू करने, प्रवर अनुभाग इंजीनियर व अवर अनुभाग इंजीनियर को वर्षों से पदोन्नति नहीं देने, पीओएच वैगन का निर्माण जल्द शुरू करने आदि मांग शामिल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >