आसमान में दिखेंगे बादल

समस्तीपुर : डाॅ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा स्थित मौसम परामर्शी सेवा केंद्र से जारी पूर्वानुमान के अनुसार, अब मौसम का मिजाज शुष्क रहेगा. वैसे अगले तीन दिनों तक आसमान में बादल भी दिखेंगे. इस अवधि में अधिकतम तापमान 30 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा. न्यूनतम तापमान 14 से 17 डिग्री […]

समस्तीपुर : डाॅ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा स्थित मौसम परामर्शी सेवा केंद्र से जारी पूर्वानुमान के अनुसार, अब मौसम का मिजाज शुष्क रहेगा. वैसे अगले तीन दिनों तक आसमान में बादल भी दिखेंगे. इस अवधि में अधिकतम तापमान 30 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा. न्यूनतम तापमान 14 से 17 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. औसतन पांच से 10 किलो मीटर प्रति घंटा की रफ्तार से पुरवा हवा चलने की संभावना है. मंगलवार को अधिकतम तापमान 29. 2 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 14. 0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >