बिहार : समस्तीपुर में स्वर्ण व्यवसायी को गोली मार जेवर और नगदी लूटे, हालत नाजुक

समस्तीपुर (ताजपुर) : बिहार के समस्तीपुर में ताजपुर के बंगरा थानाक्षेत्र के ठगवा चौक के पास स्थित कब्रिस्तान के समीप मंगलवार की देर शाम बाइक सवार अपराधियों ने एक स्वर्ण व्यवसायी को गोली मार उसके पास से जेवर और नगदी लूट लिया. व्यवसायी को पेट में गोली लगी है. स्थानीय लोगों ने जख्मी व्यवसायी को […]

समस्तीपुर (ताजपुर) : बिहार के समस्तीपुर में ताजपुर के बंगरा थानाक्षेत्र के ठगवा चौक के पास स्थित कब्रिस्तान के समीप मंगलवार की देर शाम बाइक सवार अपराधियों ने एक स्वर्ण व्यवसायी को गोली मार उसके पास से जेवर और नगदी लूट लिया. व्यवसायी को पेट में गोली लगी है. स्थानीय लोगों ने जख्मी व्यवसायी को इलाज के लिए ताजपुर अस्पताल में भर्ती कराया. जहां उसकी नाजुक हालत को देख चिकित्सक ने समस्तीपुर रेफर कर दिया. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस अपराधियों की खोज कर रही है.

घटना के संबंध में बताया गया है कि ताजपुर बाजार के हॉस्पिटल चौक स्थित स्वर्णकार ज्वेलर्स के मालिक टुनटुन ठाकुर मंगलवार की शाम अपनी दुकान बंद कर रहीमाबाद स्थित घर लौट रहे थे. इसी क्रम में जैसे ही ठगवा चौक के कब्रिस्तान के पास पहुंचे थे कि पल्सर पर सवार तीन अपराधियों ने उन्हें रोक लिया और पास से जेवर और नगदी से भरे बैग को छिनने लगे. व्यवसायी ने इसका विरोध किया तो अपराधियों ने गोली चला दी. जो उनके पेट में जा लगी. इसके बाद अपराधी बैग लेकर भाग निकले.

जख्मी व्यवसायी के बेहोश होने के कारण लूट की राशि का खुलासा नही हो सका है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. बता दें कि सोमवार की शाम पूसा थाना के पातेपुर में अपराधियों ने दवा व्यवसायी को गोली मार दी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >