समस्तीपुर : इंटर वार्षिक परीक्षा की सैद्धांतिक उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शहर के चार मूल्यांकन केंद्रों पर मंगलवार को भी जारी रहा. मूल्यांकन कार्य 27 फरवरी से संचालित हो रही है. मूल्यांकन केंद्र निदेशक से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार मूल्यांकन कार्य के लिए नियुक्त किए गए परीक्षकों की कुल संख्या 1086 के विरुद्ध 948 ने ही केंद्र पर योगदान दिया है. शेष 138 ने मूल्यांकन केंद्र योगदान नहीं दिया है. गोल्फ फिल्ड रेलवे कालोनी उच्च माध्यमिक विद्यालय में 209, बालिका उच्च विद्यालय घोषलेन में 213, आरएसबी इंटर विद्यालय दक्षिण भाग में 292 और आरएसबी इंटर विद्यालय उत्तर भाग में 234 परीक्षक शामिल है. जिले के सभी केंद्रों के लिए दो लाख छह हजार 412 उत्तर पुस्तिका आवंटित की गई है. इसमें सोमवार तक की रिपोर्ट के अनुसार 92 हजार 253 उत्तर पुस्तिका की जांच हुई. इसके अलावा 82 हजार 271 उत्तर पुस्तिका की रिपोर्ट कंप्यूटर में प्रविष्टि की गई. जिला शिक्षा पदाधिकारी कामेश्वर प्रसाद गुप्ता ने सभी मूल्यांकन केंद्र निदेशक को योगदान नहीं करने वाले शिक्षकों को अविलंब योगदान कराना सुनिश्चित करने का आदेश दिया है अन्यथा संबंधित के विरुद्ध बिहार परीक्षा संचालन अधिनियम 1981 के सुसंगत धाराओं के अंतर्गत कड़ी कार्रवाई की जाएगी. जिसके लिए शिक्षक स्वयं जवाबदेह होंगे. आरएसबी इंटर विद्यालय दक्षिण भाग में विज्ञान संकाय से भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, कला संकाय में पालिटिकल साइंस, मनोविज्ञान, समाजशास्त्र, दर्शनशास्त्र, अर्थशास्त्र और कामर्स संकाय में ईपीएस, एकाउंटेंसी, अर्थशास्त्र, कंप्यूटर साइंस विषय के उत्तर पुस्तिका की जांच चल रही है. इसके लिए कुल 343 परीक्षकों को नियुक्त किया गया था. जिसमें 292 ने योगदान देकर उत्तर पुस्तिका की जांच कर रहे है. केंद्र के लिए 53 हजार 340 उत्तर पुस्तिका उपलब्ध कराई गई है. इसमें 25 हजार 878 की जांच हो चुकी है. आरएसबी इंटर विद्यालय उत्तर भाग में विज्ञान, कामर्स व कला संकाय के अंग्रेजी विषय के उत्तर पुस्तिका की जांच हो रही है.
इसके लिए 261 परीक्षकों को नियुक्त किया गया था
इसके लिए 261 परीक्षकों को नियुक्त किया गया था. जिसमें 234 परीक्षक योगदान देकर उत्तर पुस्तिका की जांच कर रहे है. इस केंद्र के लिए 49 हजार 592 उत्तर पुस्तिका उपलब्ध कराई गई है. इसमें 17 हजार 334 की जांच हो चुकी है. बालिका उच्च विद्यालय घोषलेन में कला संकाय में हिंदी, इतिहास व भूगोल विषय में उत्तर पुस्तिका की जांच चल रही है. इसके लिए 238 परीक्षकों को नियुक्त किया गया था. जिसमें 213 परीक्षक ने योगदान देकर उत्तर पुस्तिका की जांच कर रहे है. केंद्र के लिए 53 हजार 953 उत्तर पुस्तिका उपलब्ध कराई गई है. जिसमें 22 हजार 365 की जांच हो चुकी है. गोल्फ फिल्ड रेलवे कालोनी उच्च माध्यमिक विद्यालय में हिंदी, संस्कृत, संगीत, गणित व उर्दू विषय में उत्तर पुस्तिका की जांच हो रही है. इसके लिए 244 परीक्षकों को नियुक्त किया गया था. जिसमें 209 परीक्षक ने योगदान देकर कार्य कर रहे है. केंद्र के लिए 49 हजार 527 उत्तर पुस्तिका उपलब्ध कराई गई है. इसमें 26 हजार 676 की जांच हो चुकी है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
