फोटो संख्या : 3 जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ताओं ने दिया धरना मामले का निष्पादन फास्ट ट्रैक कोर्ट से कराने की मांग समस्तीपुर. जन अधिकार पार्टी जिला इकाई व युवा शक्ति के द्वारा कार्यकर्ताओं ने जितवारपुर सपना टोल निवासी गोरे लाल यादव की हत्या के विरोध में सरकारी बस पड़ाव पर मंगलवार को एक दिनी धरना दिया. वक्ताओं ने कहा कि विगत दो जुलाई को गोरेलाल यादव की हत्या कर दी गयी. इस मामले में मुफस्सिल थाना में मामला दर्ज कर छह लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया. जिसमें मात्र एक आरोपी की ही गिरफ्तारी हुई है. जबकि शेष 5 आरोपी फरार चल रहे हैं. साथ ही पीडि़त के परिजन को धमकी भी दे रहे हैं. पुलिस मौन बैठी है. वक्ताओं ने राज्यपाल के नाम प्रेषित आवेदन में मृतक के अभियुक्तों को अविलंब गिरफ्तार करने, मृतक के आश्रितों को 25 लाख रुपये देने, मृतक के बच्चों की पढ़ाई सरकारी खर्चे से कराने की मांग के साथ ही हत्याकांड का निष्पादन फास्ट ट्रैक कोर्ट से कराने की मांग की है. मौके पर मृतक की मां, पत्नी व बच्चे, अशोक कुमार वर्मा, धीरेंद्र कुमार कनक, शैलेंद्र प्रसाद, सीताराम राय, गुंजन यादव, नागमणि, विष्णुदेव महतो, सीताराम सिंह, जितेंद्र कुमार, रामपरी देवी, राके श कुमार यादव, नंद किशोर यादव, विपिन कुमार राय, राजेश राय, मोहन कुमार मुकुल, धर्मेंद्र यादव, अशोक कुमार, रवि यादव, राजीव यादव, अरुण यादव, ललित यादव, सीताराम सिंह, चंदन यादव, हरीष सिंह, नवीन कुमार, पप्पू कुमार, रंजय यादव, राजीव कुमार, पिंटू यादव, सत्येंद्र कुमार राय आदि मौजूद थे.
हत्या के विरोध में धरना देकर कार्यकर्ताओं ने जताया विरोध
फोटो संख्या : 3 जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ताओं ने दिया धरना मामले का निष्पादन फास्ट ट्रैक कोर्ट से कराने की मांग समस्तीपुर. जन अधिकार पार्टी जिला इकाई व युवा शक्ति के द्वारा कार्यकर्ताओं ने जितवारपुर सपना टोल निवासी गोरे लाल यादव की हत्या के विरोध में सरकारी बस पड़ाव पर मंगलवार को एक दिनी […]
