हड़ताली पीआरएस को दी गयी अंतिम चेतावनी

डीडीसी ने की समीक्षा, पीओ को दिया गया चिह्नित करने का निर्देश समस्तीपुर. राज्य सरकार से निर्देश प्राप्त होने के बाद से ही विभिन्न पंचायतों में कार्यरत पंचायत रोजगार सेवकों को हड़ताल खत्म कर कार्य पर वापस आने क ी चेतावनी पूर्व में ही दी जा चुकी थी. साथ ही विभागीय दिशा निर्देश के आलोक […]

डीडीसी ने की समीक्षा, पीओ को दिया गया चिह्नित करने का निर्देश समस्तीपुर. राज्य सरकार से निर्देश प्राप्त होने के बाद से ही विभिन्न पंचायतों में कार्यरत पंचायत रोजगार सेवकों को हड़ताल खत्म कर कार्य पर वापस आने क ी चेतावनी पूर्व में ही दी जा चुकी थी. साथ ही विभागीय दिशा निर्देश के आलोक में हड़ताल खत्म करने के लिए डेड लाइन भी तय कर दिया गया था. अब जिला स्तर पर अंतिम चेतावनी बुधवार को दे दी गयी है. उप विकास आयुक्त रमेश कु मार शर्मा ने अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में विशेष समीक्षा बैठक कर यह चेतावनी पीआरएस को दी है. उन्होंने बताया कि इस चेतावनी के बाद भी पीआरएस कार्य पर वापस नहीं लौटते हैं तो बर्खास्त कर सेवा समाप्त करने की प्रक्रिया शुरू की जायेगी. श्री शर्मा ने बताया कि कुछ पीआरएस ऐसे हैं जो अन्य को हड़ताल के लिए प्रेरित कर रहे हैं. जिन्हें चिहिंत करने का जिम्मा प्रोग्राम आफिसर को दी गयी है. उन्होंने बताया कि पीआरएस की बर्खास्तगी के बाद इनके जिम्मे का कार्य आवास सहायक देखेंगे. बताते चलें कि समीक्षा बैठक के क्रम में पाया गया कि कुछेक पीआरएस को छोड़ अन्य अपने अपने कार्यो में जुटे हैं. बताते चलें कि जिले के 381 पंचायतों में से 316 पंचायतों में पीआरएस कार्यरत हैं. 63 पंचायतों में पीआरएस का पद रिक्त पड़ा हुआ है. मिली जानकारी के अनुसार 42 फीसदी पीआरएस हड़ताल में शामिल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >