सम्मेलन में पदधारकों का हुआ निर्वाचन

समस्तीपुर. पेंशनर्स एसोसिएशन जिला शाखा का द्वितीय सम्मेलन महासंघ स्थल पर तारकेश्वर प्रसाद के द्वारा झंडोतोलन करने के बाद शुरू हुई. महामंत्री भोला शर्मा ने महंगाई भत्ता के 50 फीसदी मूल पेंशन में जोड़ने की मांग सरकार से की. उन्होंने पेंशन में अंशदायी पेंशन योजना की समाप्ति करने, वर्ष 1/1/2006 से पूर्व सेवानिवृत्त कर्मियों को […]

समस्तीपुर. पेंशनर्स एसोसिएशन जिला शाखा का द्वितीय सम्मेलन महासंघ स्थल पर तारकेश्वर प्रसाद के द्वारा झंडोतोलन करने के बाद शुरू हुई. महामंत्री भोला शर्मा ने महंगाई भत्ता के 50 फीसदी मूल पेंशन में जोड़ने की मांग सरकार से की. उन्होंने पेंशन में अंशदायी पेंशन योजना की समाप्ति करने, वर्ष 1/1/2006 से पूर्व सेवानिवृत्त कर्मियों को ग्रेड पे जोड़कर पेंशन निर्धारित की प्रक्रिया से सरकार ने मुख मोड़ किया है जिसके विरुद्ध आंदोलन खड़ा होने की बात कही. मौके पर राज्याध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद, बैद्यनाथ झा, संयुक्त मंत्री बीके विद्यार्थी, मनोनाथ झा, नरेंद्र मंडल, शंभू प्रसाद सिन्हा, दयानंद झा आदि ने संबोधित किया. वहीं जिला मंत्री परमेश्वर प्रसाद महतो ने मंत्री व कार्य प्रतिवेदन प्रस्तुत किया. जिसे सर्वसम्मति से पास किया गया. वहीं नये सत्र के लिए पदधारकों का निर्वाचन किया गया. इसमें सम्मानित अध्यक्ष पद पर परशुराम सिंह, बटुकदेव नारायण शर्मा को मुख्य संरक्षक, संरक्षक पद पर श्यामकांत झा, अध्यक्ष पद पर तारकेश्वर प्रसाद, अरविंद कुमार जायसवाल, बबुएलाल पोद्दार व विश्वनाथ सिंह चंडीस का चयन किया गया. वहीं उपाध्यक्ष पद पर लक्ष्मीकांत राय, कल्याणी सिंह, राजेंद्र प्रसाद प्रभा, राम विलास साहु, फूल मोहम्मद, विद्यानंद झा, देवेंद्र प्रसाद सिंह, विष्णुदेव मिश्र, जगतनंदन मिश्र, शौचेंद्र प्रसाद सिंह, योगेंद्र बैठा निर्वाचित हुये. जिला मंत्री पद पर परमेश्वर प्रसाद महतो, संयुक्त मंत्री के लिए राम स्वारथ सिंह, श्याम नारायण कुंवर, जगदानंद झा, हरि नारायण सिन्हा, राम स्वरुप महतो, देवनंदन ठाकुर, अरुण कुमार, राम सागर महतो, कामेश्वर लाल, सीताराम ठाकुर, रामसेवक चौधरी चुने गये. कोषाध्यक्ष पद पर चंदेश्वर ठाकुर, अंकेक्षण उमेश कुमार वर्मा, कार्यालय मंत्री राजेंद्र प्रसाद सिंह निर्वाचित हुये. धन्यवाद ज्ञापन परशुराम सिंह ने दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >