बिना टेंडर चल रही मंडल के सात स्टेशनों की सफाई

समस्तीपुर. मंडल में तीन महीनों से सफाई विभाग का टेंडर समाप्त होने के बाद सफाई व्यवस्था चरमरा गयी है. इससे यात्रियों व रेलकर्मिर्यो को परेशानी होने लगी है. जानकारी के अनुसार समस्तीपुर रेल मंडल के जयनगर, सकरी, सुगौली, मधुबनी, बेतिया, सीतामढ़ी सहित अन्य स्टेशनों पर फिलवक्त सफाई के लिए किसी संवेदक को जिम्मेदारी नहीं सौंपी […]

समस्तीपुर. मंडल में तीन महीनों से सफाई विभाग का टेंडर समाप्त होने के बाद सफाई व्यवस्था चरमरा गयी है. इससे यात्रियों व रेलकर्मिर्यो को परेशानी होने लगी है.

जानकारी के अनुसार समस्तीपुर रेल मंडल के जयनगर, सकरी, सुगौली, मधुबनी, बेतिया, सीतामढ़ी सहित अन्य स्टेशनों पर फिलवक्त सफाई के लिए किसी संवेदक को जिम्मेदारी नहीं सौंपी जा सकी है. इसके कारण इन स्टेशनों पर रेलवे को ही व्यवस्था की कमान संभालनी पड़ रही है.

परेशानियों से निजात के लिए रेलवे कोटेशन लेकर काम करने की जुगाड़ में है. लेकिन संवेदक इस बात को लेकर आगे बढने की प्रक्रिया में नहीं है. इससे रेल के सामने चुनौती है. पूछने पर सीनियर डीसीएम सह मीडिया प्रभारी बीएनपी वर्मा ने कहा कि जल्द टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर ली जायेगी. मंडल के सात स्टेशनों के अलावा अन्य स्टेशनों पर पे एंड यूज के काम शुरू हो जायेंगे. साथ ही सफाई व्यवस्था को लेकर एसएस को निर्देश दिया गया है कि हर हाल में सफाई को बेहतर बनाने को लेकर काम करें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >