रालोसपा की बैठक में सम्मेलन पर चर्चा

उजियारपुर. प्रखंड के सातनपुर चौक प्रांगण में रालोसपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष कमलेश कमल ने की. इसमें 12 जुलाई को उच्च विद्यालय महिसारी बहदुरा प्रांगण में पार्टी का विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन के आयोजन पर विचार विमर्श किया गया. कार्यकर्ताओं ने इसमें क्षेत्र के अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित […]

उजियारपुर. प्रखंड के सातनपुर चौक प्रांगण में रालोसपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष कमलेश कमल ने की. इसमें 12 जुलाई को उच्च विद्यालय महिसारी बहदुरा प्रांगण में पार्टी का विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन के आयोजन पर विचार विमर्श किया गया. कार्यकर्ताओं ने इसमें क्षेत्र के अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु गांवों में संपर्क अभियान चलाने का निर्णय लिया. जानकारी देते हुए पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष बैजनाथ सिंह ने कहा कि सम्मेलन का उद्घाटन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा करेंगे. मौके पर जिला अध्यक्ष अनंत कुशवाहा, संतोष यादव, धनेश्वर प्रसाद सिंह, मो. अली, अरूण साह, सखीचंद महतो, रामबालक सिंह, मनोज कुमार आदि कार्यकर्ता मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >