दलसिंहसराय. विधान परिषद चुनाव को लेकर एक बार फिर चुनावी सरगर्मी तेज हो गयी है़ इसको लेकर ज्यों ज्यों चुनाव की तिथि नजदीक आ रही है, त्यों त्यों प्रत्याशियों की संपर्क अभियान तेज होने से गहमागहमी बढ़ गयी है़ वोटरों को रिझाने व उन्हें अपने पक्ष में गोलबंद करने में प्रत्याशी कड़ी मशक्कत में जुटे हंै़ वहीं वोटरों के बीच भी खेमेबाजी का दौड़ भी चल रहा है़ बतातें चलें कि विधान परिषद चुनाव को लेकर सात प्रत्याशी चुनावी समर में डटे हैं़ आगामी सात जुलाई को मत डाले जायेंगे़ वहीं मतों की गिनती 10 जुलाई को होगी़ बीडीओ चंद्रमोहन पासवान ने बताया कि प्रखंड मुख्यालय में मतदान केंद्र बनाया गया है़ जहां निर्धारित सात जुलाई को आठ बजे से तीन बजे के बीच वोटिंग होगी़ मतदान में सांसद, विधायक, जिला पार्षद, पंचायत समिति सदस्य, मुखिया व वार्ड सदस्य वोटरों के मतदान में हिस्सा लेने की बात कही़
विधान परिषद चुनाव को ले बढ़ी गहमागहमी
दलसिंहसराय. विधान परिषद चुनाव को लेकर एक बार फिर चुनावी सरगर्मी तेज हो गयी है़ इसको लेकर ज्यों ज्यों चुनाव की तिथि नजदीक आ रही है, त्यों त्यों प्रत्याशियों की संपर्क अभियान तेज होने से गहमागहमी बढ़ गयी है़ वोटरों को रिझाने व उन्हें अपने पक्ष में गोलबंद करने में प्रत्याशी कड़ी मशक्कत में जुटे […]
