दलसिंहसराय. प्रखंड रसोइया संघ की बैठक स्थानीय छात्रावास परिसर में बेबी देवी की अध्यक्षता में हुई. इसमें राज्य के विभिन्न प्रारंभिक विद्यालयों में कार्यरत करीब दो लाख एमडीएम रसोइयों के साथ उनकी मांगों के प्रति सरकार के सौतेले व्यवहार को लेकर क्षोभ व्यक्त किया गया़ वहीं मांगों को लेकर पूरे रसोइयों से एकजुटता का आह्वान करते हुए 26-28 जुलाई को प्रस्तावित विधानसभा घेराव को सफल बनाने को लेकर सहमति बनी़ इसके अलावा हड़ताल अवधि की भरपाई को लेकर रविवार को विद्यालय संचालन के दौरान एमडीएम नहीं बनाने का प्रस्ताव बैठक में लिया गया़ संयोजक राजेश्वर पासवान, प्रमिला देवी, संगीता देवी, रामदुलारी देवी, संजू देवी, इंदु देवी, फुलिया देवी, सुमित्रा देवी समेत अन्य एमडीएम रसोइया मौजूद थे.
रसोइया संघ की बैठक में एकजुटता का आह्वान
दलसिंहसराय. प्रखंड रसोइया संघ की बैठक स्थानीय छात्रावास परिसर में बेबी देवी की अध्यक्षता में हुई. इसमें राज्य के विभिन्न प्रारंभिक विद्यालयों में कार्यरत करीब दो लाख एमडीएम रसोइयों के साथ उनकी मांगों के प्रति सरकार के सौतेले व्यवहार को लेकर क्षोभ व्यक्त किया गया़ वहीं मांगों को लेकर पूरे रसोइयों से एकजुटता का आह्वान […]
