मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा छिड़कावकर्मियों का आंदोलन

समस्तीपुर. बिहार चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ (गोपगुट) के बैनर तले डीडीटी छिड़काव कर्मियों का सोमवार को 6 वें दिन भी मांगों के समर्थन में हड़ताल जारी रहा. इस क्रम में जिला मलेरिया कार्यालय में आहूत धरना स्थल पर एक सभा हुई. अध्यक्षता उपाध्यक्ष विजय ठाकुर ने की. संचालन उमेश राय ने किया. जिला […]

समस्तीपुर. बिहार चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ (गोपगुट) के बैनर तले डीडीटी छिड़काव कर्मियों का सोमवार को 6 वें दिन भी मांगों के समर्थन में हड़ताल जारी रहा. इस क्रम में जिला मलेरिया कार्यालय में आहूत धरना स्थल पर एक सभा हुई. अध्यक्षता उपाध्यक्ष विजय ठाकुर ने की. संचालन उमेश राय ने किया. जिला मंत्री ने कहा कि प्रशासन की मनमानी के कारण डीडीटी छिड़काव कर्मियों का वर्ष 13 का दैनिक मजदूरी का बकाया लंबित है. साथ ही छिड़काव कर्मियों को उच्च न्यायालय के आदेश के अनुसार सरकारी सेवा में समायोजन किया जाना है. लेकिन डीएम के मनमानी के कारण यह मामला वर्षों से उनके यहां लंबित है. जिला मंत्री ने कहा कि जब तक हमारी मांग पूरी नहीं होती है आंदोलन जारी रहेगा. इसकी सारी जिम्मेवारी स्वास्थ्य विभाग व जिला प्रशासन की होगी. मांग अगर पूरी नहीं की गयी तो हमारा आंदोलन और भी उग्र रूप धारण करेगा. मौके पर गुरुशरण सहनी, महेश राय, चंद्रभूषण मिश्र, शत्रुघ्न चौरसिया, कुशेश्वर प्रसाद यादव, राम नरेश राय, दिगम्बर झा, सुजीत कुमार, सुधीर कुमार चौरसिया, बैजू राय, वीर बाबू मिश्र, लालो राय, सहदेव राय, बालेश्वर रजक, राजेश्वर ठाकुर, विजय कुमार झा, हरि प्रसाद राय, उमेश राय समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >