समस्तीपुर. आंगनबाड़ी केंद्रों में कार्यरत सेविका सहायिका अपनी मांगों को लेकर दो दिनों तक आंदोलन का रुख अख्तियार करेंगे. दो दिनों तक प्रखंड मुख्यालय पर धरना व प्रदर्शन आहूत की जायेगी. इस बाबत सरायरंजन प्रखंड की आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की प्रखंड अध्यक्ष वीणा झा ने बताया कि इसमें सरकार से दस सूत्री मांगों की पूर्ति करने की मांग की जायेगी. इसमें सरकार से सेविका को तृतीय श्रेणी व सहायिका को चतुर्थ श्रेणी का दर्जा देने की मांग की गयी है. साथ ही अन्य राज्यों के भांति अन्य सुविधाएं देने की मांग की है. अन्य राज्यों की तर्ज पर सेविका को आठ हजार रुपये व सहायिका क ो चार हजार रुपये मानदेय देने की भी मांग की गयी है. वहीं बीमा योजना का लाभ देने को कहा गया है. यदि सरकार इन मांगों को नजरअंदाज करती है तो संगठन आगे की रणनीति पर विचार करेगी.
मांगों को लेकर आंगनबाड़ी सेविका देंगी धरना
समस्तीपुर. आंगनबाड़ी केंद्रों में कार्यरत सेविका सहायिका अपनी मांगों को लेकर दो दिनों तक आंदोलन का रुख अख्तियार करेंगे. दो दिनों तक प्रखंड मुख्यालय पर धरना व प्रदर्शन आहूत की जायेगी. इस बाबत सरायरंजन प्रखंड की आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की प्रखंड अध्यक्ष वीणा झा ने बताया कि इसमें सरकार से दस सूत्री मांगों की पूर्ति […]
