सिंघिया. स्थानीय पीएचसी में दर्द से बेचैन एक घायल व्यक्ति के इलाज में देरी होने पर परिजनों ने जमकर हंगामा किया़ इस घटना की जानकारी थानाध्यक्ष विश्वनाथ प्रसाद को मिली़ दोनों पक्षों से मोबाइल पर संवाद कायम करते हुए घायल का इलाज जारी किया गया़ जानकारी के अनुसार सिंघिया गांव के लक्ष्मी ठाकुर सात बजे सुबह गाय को चारा खिला रहे थे़ अचानक गाय भड़कते हुए ठाकुर के अंडकोष पर दुलत्ती मार दिया. इससे अंडकोष फट गया़ परिजनों ने पीएचसी में भरती कराने गया़ वहां चिकित्सक ने इलाज करने में शिथिलता बरत रहे थे़ परिजनों ने घायल के इलाज में देरी होने पर फूट फूट कर रोने लगे़ इससे ग्रामीण आक्रोशित हो गये़ साथ ही अस्पताल परिसर में हंगामा करने लगे़ इस बात की जानकारी थानाध्यक्ष को मिली़ उन्होंने दोनों पक्षों से मोबाइल पर संवाद स्थापित कर मामला को शांत करवाया़ इधर पीएचसी प्रभारी केसी चौधरी ने बताया कि थोड़ा विलंब होने पर परिजन उग्र होने लगे़ उनलोगों को बताया गया कि ओटी में एक से डेढ़ घंटा लगता है़ इसके बाद ऑपरेशन शुरू होगा़ इससे परिजन आपा खो बैठे और अस्पताल परिसर में शोर शराबा करने लगे. जब इसकी जानकारी थानाध्यक्ष को हुई और उनका फोन आया तब जाकर दोनों पक्ष शांत हुए.
इलाज में देर होने पर परिजनों ने किया हंगामा
सिंघिया. स्थानीय पीएचसी में दर्द से बेचैन एक घायल व्यक्ति के इलाज में देरी होने पर परिजनों ने जमकर हंगामा किया़ इस घटना की जानकारी थानाध्यक्ष विश्वनाथ प्रसाद को मिली़ दोनों पक्षों से मोबाइल पर संवाद कायम करते हुए घायल का इलाज जारी किया गया़ जानकारी के अनुसार सिंघिया गांव के लक्ष्मी ठाकुर सात बजे […]
