मोहनपुर. मोहनपुर प्रखंड में अवस्थित सरारी स्वास्थ्य उपकेंद्र की स्थापना वहां के स्थानीय लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने के लिए की गयी थी परंतु यह स्वास्थ्य उपकेंद्र बुनियादी सुविधाओं के अभाव में अब शोभा की वस्तु बन कर रह गयी है. इस स्वास्थ्य उपकेंद्र में एक एएनएम पदस्थापित है. वह भी ज्यादातर क्षेत्र में ही रहती है. अधिकांश समय स्वास्थ्य उपकेंद्र बंद ही रहता है. इसके कारण जिस उद्देश्य के लिए स्वास्थ्य उपकेंद्र की स्थापना की गयी थी, उन उद्देश्यों के मानक पर यह केंद्र खरा नहीं उतर पा रहा है. छोटे मोटे इलाज के लिए यहां के लोगों को मोहनपुर पीएचसी ही जाना पड़ता है. यहां के स्थानीय लोगों ने बताया कि यहां कार्यरत एएनएम मीना कुमारी महीने में कभी कभार ही दिखाई पड़ती है. शायद जब तनख्वाह लेने का समय होता है तभी वो यहां दिख जाती है. सबसे ज्यादा उन विवशता गरीब लाचार व्यक्तियों की है जो अपना इलाज इसी स्वास्थ्य उपकेंद्र पर कराने को मजबूर हैं.
उद्देश्यों के मानक पर खरा नहीं उतर रहा स्वास्थ्य उपकेंद्र सरारी
मोहनपुर. मोहनपुर प्रखंड में अवस्थित सरारी स्वास्थ्य उपकेंद्र की स्थापना वहां के स्थानीय लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने के लिए की गयी थी परंतु यह स्वास्थ्य उपकेंद्र बुनियादी सुविधाओं के अभाव में अब शोभा की वस्तु बन कर रह गयी है. इस स्वास्थ्य उपकेंद्र में एक एएनएम पदस्थापित है. वह भी ज्यादातर क्षेत्र […]
