पूसा : थाना क्षेत्र के दिघरा गावं में सड़क किनारे गाछी के पास लावारिस हालत में एक अधेड़ व्यक्ति का शव बरामद हुआ. ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आनन फानन में शव को अनुमंडल अस्पताल में भरती कराया. जहां चिकित्सक ने बरामद व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया.
उन्होंने बताया कि उसकी मौत लू लगने के कारण हुई है. थानाध्यक्ष शैलेश कुमार झा ने बताया की उक्त अज्ञात शव के बारे में फिलहाल कुछ भी जानकारी प्राप्त नहीं हुई है. यूडी केस दर्ज कर शव को अंत्यपरीक्षण के लिए समस्तीपुर भेज दिया गया है.
