ससुर पर मारपीट करने का लगाया आरोप

बिथान. थाना क्षेत्र के स्थानीय बाजार निवासी मो़ शोभा देवी ने थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज प्राथमिकी में अपने ससुर रामसेवक यादव उर्फ दूबे यादव, विनोद यादव को हिस्से का जमीन मांगने पर मारपीट करने का आरोप लगाया है. थानाध्यक्ष अमजद अली ने बताया कि जांचोपरान्त कार्रवाई की जायेगी. दूसरी ओर […]

बिथान. थाना क्षेत्र के स्थानीय बाजार निवासी मो़ शोभा देवी ने थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज प्राथमिकी में अपने ससुर रामसेवक यादव उर्फ दूबे यादव, विनोद यादव को हिस्से का जमीन मांगने पर मारपीट करने का आरोप लगाया है. थानाध्यक्ष अमजद अली ने बताया कि जांचोपरान्त कार्रवाई की जायेगी. दूसरी ओर सखबा, बिथान, मरथुआ, ठठेरबा आदि जगहों पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया. इस अभियान के तहत दर्जनों दो पहिया वाहनों को बिना कागजात के जब्त कर थाना लाया गया. थानाध्यक्ष अमजद अली ने बताया कि बढ़ते अपराध की रोकथाम के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >