समस्तीपुर. वामपंथी पार्टियों की बैठक सीपीआइएम जिला कार्यालय में रविवार को हुई. अध्यक्षता प्रयागचंद्र मुखिया ने की. इसमें सीपीआइएम के पूर्व जिला मंत्री अजय कुमार ने स्थानीय निकाय चुनाव में संयुक्त वामपंथी उम्मीदवार मुखिया नीलम देवी को सर्वसम्मति से प्रत्याशी घोषित किया. इसमें चुनाव के संचालन के लिए तीनों दलों के कुल 15 सदस्य को नामित किया गया. साथ ही नौ जून से तीनों दलों की प्रखंड स्तर पर चुनाव की तैयारी के लिए बैठक आगामी 18 जून तक करने का निर्णय लिया गया. इसके बाद संयुक्त रूप से प्रखंड स्तर पर चुनाव संचालन चलाया जायेगा. इसके साथ ही अन्य कई निर्णय लिये गये. मौके पर अजय कुमार, रामदयाल भारती, उमेश कुमार, निरंजन कुमार, अनिल प्रसाद, राम विलास राय, विमल, सुरेंद्र कुमार सिंह मुन्ना आदि मौजूद थे.
नीलम होंगी वाम मोरचा की उम्मीदवार
समस्तीपुर. वामपंथी पार्टियों की बैठक सीपीआइएम जिला कार्यालय में रविवार को हुई. अध्यक्षता प्रयागचंद्र मुखिया ने की. इसमें सीपीआइएम के पूर्व जिला मंत्री अजय कुमार ने स्थानीय निकाय चुनाव में संयुक्त वामपंथी उम्मीदवार मुखिया नीलम देवी को सर्वसम्मति से प्रत्याशी घोषित किया. इसमें चुनाव के संचालन के लिए तीनों दलों के कुल 15 सदस्य को […]
