ग्रामीण विद्यालयों में होगी पेयजल की व्यवस्था

इंडिया मार्क-3 के लगेंगे चापाकलसमस्तीपुर. ग्रामीण इलाके के प्राथमिक व मध्य विद्यालयों में पेयजल की सुदृढ़ व्यवस्था करने के लिये जल्द ही नये चापाकल गाड़े जायेंगे. राष्ट्रीय पेयजल कार्यक्रम के तहत यह व्यवस्था की जायेगी. इसके लिए पीएचइडी को 50 चापाकलों के लिए 21.8 लाख की राशि दी गयी है. इसके तहत चयनित विद्यालयों में […]

इंडिया मार्क-3 के लगेंगे चापाकलसमस्तीपुर. ग्रामीण इलाके के प्राथमिक व मध्य विद्यालयों में पेयजल की सुदृढ़ व्यवस्था करने के लिये जल्द ही नये चापाकल गाड़े जायेंगे. राष्ट्रीय पेयजल कार्यक्रम के तहत यह व्यवस्था की जायेगी. इसके लिए पीएचइडी को 50 चापाकलों के लिए 21.8 लाख की राशि दी गयी है. इसके तहत चयनित विद्यालयों में चापाकल की व्यवस्था की जा रही है. इसमें इंडिया मार्क-3 के स्तर के चापाकल गाड़े जायेंगे. इसकी मोटाई 125 एमएम होगी. वहीं गहराई 61 फुट होगी. साथ ही पेयजल क ी सुचारु व्यवस्था के लिए इस राशि में एक 500 लीटर की पानी टंकी की भी स्थापना की जायेगी. बताते चलें कि विद्यालयों में पेयजल के लिए चापाकल की व्यवस्था होने से छात्र छात्राओं के सूखे हलकों पर थोड़ी सी राहत तो मिल सकेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >