विद्यालय खुलते ही लाया जाये शोक प्रस्ताव

मोहनपुर. प्रखंड के कुल साठ विद्यालयों में आगामी 15 जून को करीब दो माह बाद पठन-पाठन आरंभ होगा. विद्यालय की कार्य अवधि फिलहाल दिवाकालीन अर्थात नौ से चार बजे तक रहेगी. परंतु विद्यालय खुलते ही एक छात्र की असमय मृत्यु पर शोक प्रस्ताव लाया जायेगा. उक्त बातों की जानकारी प्रखंड के बीआरपी अश्विनी कुमार पंडित […]

मोहनपुर. प्रखंड के कुल साठ विद्यालयों में आगामी 15 जून को करीब दो माह बाद पठन-पाठन आरंभ होगा. विद्यालय की कार्य अवधि फिलहाल दिवाकालीन अर्थात नौ से चार बजे तक रहेगी. परंतु विद्यालय खुलते ही एक छात्र की असमय मृत्यु पर शोक प्रस्ताव लाया जायेगा. उक्त बातों की जानकारी प्रखंड के बीआरपी अश्विनी कुमार पंडित ने दी है. उन्होंने कहा कि मध्य विद्यालय धरणीपट्टी के छात्र और उसी विद्यालय के शिक्षक बैद्यनाथ शर्मा के बारह वर्षीय पुत्र हर्षवर्धन की मृत्यु से लोग मर्माहत हैं. उन्होंने सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों से अपील की है कि दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति एवं संंबंधित परिवार को धैर्य देने की ईश्वर से प्रार्थना करें. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इससे पढ़ाई को बाधा नहीं पहुंचेगी और विद्यालय की कार्यवाही अपनी कार्य तालिका से चलेगी. उल्लेखनीय है कि चार दिन पूर्व हर्षबर्धन की मृत्यु गंगा नदी में डूबने से हो गयी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >