समस्तीपुर : बिहार रक्षा वाहिनी स्वयं सेवक संघ के बैनर तले राज्यव्यापी चरणबद्ध आंदोलन जिले में शनिवार को 23वें दिन भी रहा रहा. इस क्र म में संघ से जुड़े पदधारकों ने जिले के विभिन्न सरकारी कार्यालयों में भिक्षाटन कार्यक्रम चलाया. वक्ताओं ने कहा कि गृहरक्षक आधे पेट भोजन करके 24 घंटा कर्तव्य का पालन करते हैं.
वे आज भूख और महंगाई की मार से त्रस्त हैं. सरकार के किये झूठे वादे, अन्याय पूर्ण नीति के कारण गृहरक्षक भिक्षाटन करने को विवश हैं.
उन्होंने कहा कि सात जून को भी भिक्षाटन कार्यक्रम जारी रहेगा. आंदोलन के क्रम में आगामी नौ जून को गृहरक्षक सपरिवार पहुंच सरकार से अपनी पांच सूत्री मांगों की पूर्ति के लिए बाध्य करेंगे. मौके पर सचिव कैलाश कुमार झा, उपसचिव राम प्रीत राय, संगठन सचिव प्रमोद कुमार सिंह, देवानंद झा, अमरनाथ झा, विजय कुमार सिंह, अशोक कुमार पोद्दार, वीरेंद्र मंडल, गोपाल राय, वसंत कुमार, पवित्र साह, ललित कुमार झा, प्रमोद प्रसाद सिंह, सलेंद्र प्रसाद सिंह आदि मौजूद थे.
वक्ताओं ने पटना में सीएम आवास के घेराव करने वाले केंद्रीय कमेटी के सदस्यों की गिरफ्तारी करने पर विरोध प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है. इसमें संध्या में उनके द्वारा मशाल जुलूस निकाल विरोध किया जायेगा.
निकाला मशाल जुलूस
जिला गृहरक्षवाहिनी संघ की ओर से शनिवार को शहर में मशाल जुलूस निकाला गया. इसका नेत्तृव सचिव कैलाश कुमार झा ने किया. जिला कार्यालय से इसकी शुरुआत की गयी.
जो कि समाहरणालय से लेकर शहर के विभिन्न चौक चौराहे में घूमा. इसमें कर्मियों की गिरफ्तारी से आहत गृहरक्षकों ने आंदोलन को तेज करने का आह्वान किया. सचिव ने कहा कि आज तक सरकार मांगों को लेकर टालमटोल का रवैया अपना रही है. मौके पर रामप्रीत राय, कामेश्वर राय, वेदानंद झा, रामउद्गार सिंह आदिशामिल थे.
