बाइक की ठोकर से साइकिल सवार की मौत

विभूतिपुर. मंसूरचक थाना क्षेत्र के कापन हनुमान मंदिर के समीप साठा निवासी रामचंद्र राम (50) साइकिल से अपने पुत्री के यहां से आ रहे थे. इसी क्रम में पीछे से आ रहे एक बाइक सवार के नियंत्रण खो देने के कारण बाइक से ठोकर लग गयी. इससे मौके पर ही रामचंद्र राम की मौत हो […]

विभूतिपुर. मंसूरचक थाना क्षेत्र के कापन हनुमान मंदिर के समीप साठा निवासी रामचंद्र राम (50) साइकिल से अपने पुत्री के यहां से आ रहे थे. इसी क्रम में पीछे से आ रहे एक बाइक सवार के नियंत्रण खो देने के कारण बाइक से ठोकर लग गयी. इससे मौके पर ही रामचंद्र राम की मौत हो गयी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. दूसरी ओर विभूतिपुर थाना क्षेत्र के पतैलिया गांव निवासी राजेंद्र साह की पत्नी सुबधी देवी ने आवेदन दिया है. इसमें उन्होंने कहा है कि उनकी पुत्री की शादी छेछाई गांव निवासी अमरनाथ साह के साथ हुई थी. उनकी पुत्री को संतान नहीं होने पर उसे प्रताडि़त किया जाता था. पां दिनों से ससुरालवालों के द्वारा उनकी पुत्री को बंधक बनाकर रखा गया है. वहीं पुत्री के पति ने दूसरी शादी भी कर ली है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >