महिला प्रताड़ना एवं अपहरण की प्राथमिकी दर्ज

ताजपुर. बंगरा थाना क्षेत्र के डुमरी गांव की एक विवाहिता के साथ ससुराल वालों द्वारा मारपीट कर प्रताडि़त करने का मामला प्रकाश में आया है. इस संबंध में पीि ड़ता के बयान पर प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज प्राथमिकी में पीडि़ता चांदनी देवी ने कहा है कि 2 जून की रात भी उसके साथ बुरी […]

ताजपुर. बंगरा थाना क्षेत्र के डुमरी गांव की एक विवाहिता के साथ ससुराल वालों द्वारा मारपीट कर प्रताडि़त करने का मामला प्रकाश में आया है. इस संबंध में पीि ड़ता के बयान पर प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज प्राथमिकी में पीडि़ता चांदनी देवी ने कहा है कि 2 जून की रात भी उसके साथ बुरी तरह मारपीट की जाने लगी तो उसने मोबाइल से अपने माता-पिता को इसकी सूचना दी. मायके से पिता एवं भाई के पहुंचने पर उनके साथ अपने घर चली गयी. प्राथमिकी में उसने अपने पति मिथिलेश साह, सास, ससुर व अन्य को आरोपित किया है. उधर विवाहिता के पति मिथिलेश साह के द्वारा थाने में अपहरण की प्राथमिकी दर्ज करायी है. इसमें उसने थाना क्षेत्र के सादीपुर अपने ससुराल के विजय साह (साला), महेन्द्र साह, उदय साह व अन्य को आरोपित किया है. इस बाबत थानाध्यक्ष रामस्वार्थ पासवान ने बताया कि दोनों मामले की जांच की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >