मोहनपुर. संविदा कर्मियों की हड़ताल के कारण शनिवार को स्वास्थ्य सेवा पूरी तरह से ठप रहा. बिहार राज्य स्वास्थ्य संविदा कर्मचारी संघ के आह्वान पर विगत एक जून से चल रही अनिश्चितकालीन हड़ताल के कारण पीएचसी पर अपनी 11 सूत्री मांगों को लेकर सभी संविदा कर्मियों ने प्रदर्शन कर विरोध जताया. प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधन इकाई के अध्यक्ष मीरा कुमारी की अध्यक्षता में एक सभा की गयी. जिसमें अपनी मांगों में संविदा कर्मी की सेवा नियमित करने, मानदेय में 100 प्रतिशत की वृद्धि कर सेवा साठ वर्ष करने, संविदा गत पदाधिकारियों एवं कर्मियों को सेवा से बरखास्त से पूर्व प्रशासनिक जांच करने, संविदा कर्मियों के पद को स्थानांतरित करने, कर्मियों की मृत्यु होने पर 20 लाख रुपये देने तथा एक सदस्य को नौकरी देने, एंबुलेंस कर्मियों के मानदेय बढ़ाने एवं आउट सोर्स डाटा ऑपरेटर को जिला स्वास्थ्य में समायोजित करने आदि मांगे शामिल हैं. मौके पर धीरेंद्र कुमार, नितिश चंद्र प्रकाश, रुकेश रौशन, छाया कुमारी, नीलम कुमारी, किशोर कुमार, विजय कुमार, तथा आशा कार्यकर्ता, कुरियर, ममता कार्यकर्ता आदि मौजूद थे.
पीएचसी में कार्यक्रम ठप
मोहनपुर. संविदा कर्मियों की हड़ताल के कारण शनिवार को स्वास्थ्य सेवा पूरी तरह से ठप रहा. बिहार राज्य स्वास्थ्य संविदा कर्मचारी संघ के आह्वान पर विगत एक जून से चल रही अनिश्चितकालीन हड़ताल के कारण पीएचसी पर अपनी 11 सूत्री मांगों को लेकर सभी संविदा कर्मियों ने प्रदर्शन कर विरोध जताया. प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधन इकाई […]
