फोटो संख्या : 15मोहनपुर. प्रखंड क्षेत्र के जलालपुर गांव निवासी सत्येन्द्र कुमार महतो के सुपुत्री डिंपल कुमारी ने अपनी शादी के अवसर पर फलदार पौधा लगाकर पूरे देश में हरियाली का संदेश दिया है. डिंपल की शादी गढ़ी मोहनपुर के राजकुमार राय के पुत्र पंकज कुमार के साथ वैवाहिक सूत्र में बंधी हैं. विवाह के उपरांत नव दंपति ने फलदार पौधा लगाकर पर्यावरण सुरक्षा का संकल्प लिया व हरा-भरा रहने का संदेश दिया. जब गांव की बेटी दुल्हन बनकर जलालपुर से गढ़ी मोहनपुर गयी तो अपनी स्मृति छोड़ गयी. पौधा की रक्षा का संकल्प डिंपल के माता-पिता के साथ दूसरे परिजन को भी पौधा संरक्षण का संदेश दे गयी. शादी को स्मरणीय बनाने का सबसे बेहतरीन व पवित्र तरीका यही है. डिंपल की शादी में फिजूल खर्ची पर भी पूरी तरह से रोक लगाने की सावधानी बरती गयी है. इस कार्यक्रम में गांंव के लोगों के साथ दूसरे लोग भी काफी संख्या में मौजूद थे.
धरती को हरा-भरा करने का दिया संदेश
फोटो संख्या : 15मोहनपुर. प्रखंड क्षेत्र के जलालपुर गांव निवासी सत्येन्द्र कुमार महतो के सुपुत्री डिंपल कुमारी ने अपनी शादी के अवसर पर फलदार पौधा लगाकर पूरे देश में हरियाली का संदेश दिया है. डिंपल की शादी गढ़ी मोहनपुर के राजकुमार राय के पुत्र पंकज कुमार के साथ वैवाहिक सूत्र में बंधी हैं. विवाह के […]
