हड़ताली गृहरक्षकों ने किया भिक्षाटन

फोटो संख्या :4समस्तीपुर. बिहार रक्षा वाहिनी स्वयं सेवक संघ के बैनर तले राज्यव्यापी चरणबद्ध आंदोलन जिले में शनिवार को 23वें दिन भी रहा रहा. इस क्र म में संघ से जुड़े पदधारकों ने जिले के विभिन्न सरकारी कार्यालयों में भिक्षाटन कार्यक्रम चलाया. वक्ताओं ने कहा कि गृहरक्षक आधे पेट भोजन करके 24 घंटा कर्तव्य का […]

फोटो संख्या :4समस्तीपुर. बिहार रक्षा वाहिनी स्वयं सेवक संघ के बैनर तले राज्यव्यापी चरणबद्ध आंदोलन जिले में शनिवार को 23वें दिन भी रहा रहा. इस क्र म में संघ से जुड़े पदधारकों ने जिले के विभिन्न सरकारी कार्यालयों में भिक्षाटन कार्यक्रम चलाया. वक्ताओं ने कहा कि गृहरक्षक आधे पेट भोजन करके 24 घंटा कर्तव्य का पालन करते हैं. वे आज भूख और महंगाई की मार से त्रस्त हैं. सरकार के किये झूठे वादे, अन्याय पूर्ण नीति के कारण गृहरक्षक भिक्षाटन करने को विवश हैं. उन्होंने कहा कि सात जून को भी भिक्षाटन कार्यक्रम जारी रहेगा. आंदोलन के क्रम में आगामी नौ जून को गृहरक्षक सपरिवार पहुंच सरकार से अपनी पांच सूत्री मांगों की पूर्ति के लिए बाध्य करेंगे. मौके पर सचिव कैलाश कुमार झा, उपसचिव राम प्रीत राय, संगठन सचिव प्रमोद कुमार सिंह, देवानंद झा, अमरनाथ झा, विजय कुमार सिंह, अशोक कुमार पोद्दार, वीरेंद्र मंडल, गोपाल राय, वसंत कुमार, पवित्र साह, ललित कुमार झा, प्रमोद प्रसाद सिंह, सलेंद्र प्रसाद सिंह आदि मौजूद थे. वक्ताओं ने पटना में सीएम आवास के घेराव करने वाले केंद्रीय कमेटी के सदस्यों की गिरफ्तारी करने पर विरोध प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है. इसमें संध्या में उनके द्वारा मशाल जुलूस निकाल विरोध किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >