छात्र समागम की बैठक में कई निर्णय

पूसा. स्थानीय उमा पांडेय महाविद्यालय में छात्र समागम सदस्य अजय कुमार की अध्यक्षता में बैठक आहूत हुई. इसमें कालेज के छात्र छात्राओं से समस्या को लेकर जिला प्रभारी सह विश्वविद्यालय उपाध्यक्ष मो. इकवाल फिरोज ने मोके पर उपस्थित छात्रों के साथ कई अहम निर्णय लिये. वहीं इन्हांेने कहा कि महाविद्यालय में अध्यक्ष पद सहित अन्य […]

पूसा. स्थानीय उमा पांडेय महाविद्यालय में छात्र समागम सदस्य अजय कुमार की अध्यक्षता में बैठक आहूत हुई. इसमें कालेज के छात्र छात्राओं से समस्या को लेकर जिला प्रभारी सह विश्वविद्यालय उपाध्यक्ष मो. इकवाल फिरोज ने मोके पर उपस्थित छात्रों के साथ कई अहम निर्णय लिये. वहीं इन्हांेने कहा कि महाविद्यालय में अध्यक्ष पद सहित अन्य पदों पर जल्द से जल्द मनोनीत करने की निर्णय लिया. साथ ही उच्च न्यायालय के आदेशानुसार प्रथम खंड के नामांकित छात्र छात्राओं में अउबल मार्क्स वाले को अध्यक्ष व सचिव के पद पर चयनित करने को लेकर महाविद्यालय के प्राचार्य से बातचीत कर निर्णय लिया जायेगा. उपस्थित सदस्यों में पूर्व अध्यक्ष मनीष कुमार, दीपक कुमार, पप्पू पंडित, राहुल कुमार, सूवी प्रवीण, मनीषा कुमारी, अर्चना कुमारी, निर्मला कुमारी, नेहा कुमारी आदि ने मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >