पैक्स प्रबंधक को मारपीट कर किया घायल

वारिसनगर. थाना क्षेत्र के माधोपुर चौक पर धनहर पैक्स प्रबंधक जीवछ राय के साथ रंगदारी को लेकर मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर देने का मामला सामने आया है. इस संबंध में पीएचसी में इलाजरत श्री राय के ब्यान पर एक प्राथमिकी थाने में दर्ज की गयी है. इनका बताना है कि वह माधोपुर […]

वारिसनगर. थाना क्षेत्र के माधोपुर चौक पर धनहर पैक्स प्रबंधक जीवछ राय के साथ रंगदारी को लेकर मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर देने का मामला सामने आया है. इस संबंध में पीएचसी में इलाजरत श्री राय के ब्यान पर एक प्राथमिकी थाने में दर्ज की गयी है. इनका बताना है कि वह माधोपुर चौक स्थित बालाजी के दवा दुकान पर खड़े थे कि ग्रामीण राजद अध्यक्ष मदन राय का पुत्र धर्मवीर यादव आया व 5000 रुपये महीना रंगदारी की मांग करने लगा. मना करने पर चाकू से सर व नाक पर वार कर घायल कर दिया. फिर लात घूंसे से मारने लगा. हल्ला होने पर लोगों के जुटने पर वह पाकेट से 3200 रुपये निकालते हुए धमकी देते हुए भाग गये. दूसरी ओर थाना क्षेत्र के कुसैया गांव में विद्युत विभाग के छापामारी में टोका फंसा कर आटा चक्की चलाने का मामला सामने है. इस संबंध में कल्याणपुर विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल के सहायक विद्युत अभियंता मणिकांत गोईन ने प्राथमिकी थाने में दर्ज करायी है. इनका बताना है गुप्त सूचना के आधार पर उक्त गांव में वारिसनगर के कनीय विद्युत अभियंता रविभूषण व कनीय सारणी पुरूष संतोष कुमार संग छापामारी की तो चन्देश्वर साह के यहां टोका फंसा कर आटा चक्की में कनेक्शन किया हुआ पाया गया व मोटर भार 8 एचपी था. इन्होंने इस अवैध कनेक्शन से बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड को 3,80,988 रुपये राजस्व क्षति होने की बातें कही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >