समस्तीपुर. बिहार प्रशासनिक सेवा संघ के बैनर तले पटना के संघ भवन के समक्ष आगामी सात जून को धरना का कार्यक्रम आयोजित है. इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बासा, जिला इकाई समस्तीपुर के अध्यक्ष सह उप विकास आयुक्त रमेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में कार्यालय प्रकोष्ठ में बैठक हुई. इसमें निर्णय लिया गया कि सात जून को बिहार प्रशासनिक सेवा के पदाधिकारी इस धरना कार्यक्रम में भाग लेंगे. पटना जाने के लिए पदाधिकारियों में भारी उत्साह देखा गया. विदित हो कि सरकार द्वारा प्रोन्नति बाधित रखने के विरोध में बासा के पदाधिकारी 29 मई को काला बिल्ला लगाकर अपने कर्तव्य का निर्वहन किया था. मौके पर डीआरडीए निदेशक कृत्यानंद सिंह, जिला आपूर्ति पदाधिकारी रंगनाथ चौधरी, ओएसडी मो. रिजवान, लोक सूचना कोषांग किशोर कुमार, प्रभारी, विकास शाखा मोना झा, प्रभारी सामान्य प्रशाखा एहसान अहमद सहित कई पदाधिकारी उपस्थित थे.
धरना को लेकर बासा ने की बैठक
समस्तीपुर. बिहार प्रशासनिक सेवा संघ के बैनर तले पटना के संघ भवन के समक्ष आगामी सात जून को धरना का कार्यक्रम आयोजित है. इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बासा, जिला इकाई समस्तीपुर के अध्यक्ष सह उप विकास आयुक्त रमेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में कार्यालय प्रकोष्ठ में बैठक हुई. इसमें निर्णय लिया गया […]
