फोटो संख्या : 3अनिश्चितकालीन आंदोलन के 22 वें दिन समादेष्टा कार्यालय को घेरावरदी पहन कर शहर में करेंगे भिक्षाटन प्रतिनिधि, समस्तीपुर जिले के गृहरक्षकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुक्र वार को 22 वें दिन भी जारी रहा. इस क्रम मेें गृहरक्षकों ने समादेष्टा कार्यालय का घेराव किया. इस दौरान कार्यरत कर्मियों को कार्यालय में नजरबंद कर दिया. गृहरक्षक अपनी मांगों को मानने के लिये नारे लगा रहे थे. अखिरकार घंटेभर बाद ही गृहरक्षकों ने कर्मियों का रास्ता छोड़ा. इस अवसर पर समादेष्टा कार्यालय के समक्ष धरना आहूत किया गया. वक्ताओं ने कहा कि सरकार की स्थिति हास्यास्पद बनती जा रही है. एक ओर जहां कर्मी हड़ताल पर है वहीं उन्हें तटबंध सुरक्षा में लगाने की बात सरकार कह रही है. राज्य के सभी गृहरक्षक कार्यों का बहिष्कार कर आंदोलन में शामिल हैं. ऐसे में जब तक सरकार मांगें नहीं मान लेती है. तब तक आंदोलन जारी रहेगा. सरकार की ऐसी जन विरोधी रवैया के कारण आज गृहरक्षकों के समक्ष भिक्षाटन की नौबत आ पड़ी है. इसलिये सभी गृहरक्षक छह जून को वरदी पहन कर सामूहिक रूप से शहर की सड़कों पर भिक्षाटन करेंगे. राज्य के जब सुरक्षा कर्मी ही भूखे हैं तो आम नागरिकों की हालत क्या होगी. अध्यक्षता कामेश्वर राय ने की. मौके पर कैलाश कुमार झा, रामप्रीत राय, देवानंद झा, प्रमोद कुमार सिंह, वीरेंद्र मंडल, राम कुमार पाठक, अमरनाथ झा, रामाधार राय, अरुण शर्मा, महावीर सहनी, सत्य नारायण बैठा आदि शामिल थे.
गृहरक्षकों ने किया कार्यालय कर्मचारियों को नजरबंद
फोटो संख्या : 3अनिश्चितकालीन आंदोलन के 22 वें दिन समादेष्टा कार्यालय को घेरावरदी पहन कर शहर में करेंगे भिक्षाटन प्रतिनिधि, समस्तीपुर जिले के गृहरक्षकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुक्र वार को 22 वें दिन भी जारी रहा. इस क्रम मेें गृहरक्षकों ने समादेष्टा कार्यालय का घेराव किया. इस दौरान कार्यरत कर्मियों को कार्यालय में नजरबंद कर […]
