सलहा बुजुर्ग की स्थिति सबसे बदतर

स्वच्छता मिशन : लक्ष्य से कोसों दूर योजना, 46 पंचायतों में बनना था शौचालय समस्तीपुर : शौचालय निर्माण के तहत विभाग को अभी काफी मशक्कत करनी बाकी है. साफ सफाई के साथ ही स्वच्छता के संदेश से अब भी गांव घर दूर है. लक्ष्य के मुकाबले शौचालय निर्माण की गति काफी धीमी है. ऐसे में […]

स्वच्छता मिशन : लक्ष्य से कोसों दूर योजना, 46 पंचायतों में बनना था शौचालय
समस्तीपुर : शौचालय निर्माण के तहत विभाग को अभी काफी मशक्कत करनी बाकी है. साफ सफाई के साथ ही स्वच्छता के संदेश से अब भी गांव घर दूर है. लक्ष्य के मुकाबले शौचालय निर्माण की गति काफी धीमी है.
ऐसे में विभाग को इसके लिये जमीनी स्तर से शुरुआत करनी पड़ेगी. शौचालय निर्माण के मामले मेंप्रखंडों की स्थिति काफी दयनीय है. शौचालय निर्माण का अभी 81 फीसदी काम बाकी है. इसके लिये स्वच्छ भारत मिशन के तहत पंचायत अनुसार लक्ष्य दिया गया है. इसमें अभी तक विभाग 19 फीसदी शौचालय का निर्माण कार्य पूरा कर पाया है. जिले में कुल 130452 लाभार्थी को शौचालय का लाभ दिया जाना है.
इसमें अब तक 25323 शौचालय का निर्माण कार्य पूरा किया गया है. इसमें गरीबी रेखा से नीचे जीवन बसर कर रहे परिवारों में 15414 शौचालय का निर्माण कार्य किया गया है.
वहीं एपीएल परिवारों के बीच मात्र 9909 शौचालय का निर्माण कार्य पूर्ण किया गया है. शौचालय निर्माण के मामले में दलसिंहसराय के नवादा पंचायत में सबसे अधिक लाभार्थी शामिल हैं. इसके अलावा चकलेवैनी, देसरी कर्रख , हेतनपुर पंचायतों में भी निर्माण कार्य लक्ष्य के मुताबिक पिछड़ा है. जिससे शौचालय का लाभ लेने में ऐसे परिवार पिछड़ रहे हैं.
जिले के सभी 20 प्रखंडों में विभाग ने इसके लिये लक्ष्य तो बना लिया है. लेकिन जमीनी स्तर तक इसे पहुंचाने में इनके पसीने छूट रहे हैं. हरपुर सैदाबाद, विशनपुर डीह पंचायतों में भी शौचालय अब तक लोगों के घरों में नहीं बन पाया है. शौचालय की धीमी रफ्तार से यहां स्वच्छता अभियान खटाई में पड़ती नजर आ रही है. योजना बदलने के बाद भी सूरत-ए-हाल एक जैसी ही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >