नयावतरीके से मनेगा पर्यावरण दिवस

मोहनपुर. पर्यावरण दिवस के दिन वैवाहिक जोड़े में बंधने वाले वर वधू शुक्रवार पर्यावरण रक्षा की संकल्प लेंगे. जलालपुर गांव के शिक्षक सत्येंद्र कुमार महतो की सुपुत्री डिंपल कुमारी गढ़ी मोहनपुर निवासी राज कुमार राय के पुत्र पंकज कुमार के साथ वैवाहिक सूत्र में बंधेगी. विवाह के बाद नव दंपति पर्यावरण सुरक्षा का संकल्प लेंगे. […]

मोहनपुर. पर्यावरण दिवस के दिन वैवाहिक जोड़े में बंधने वाले वर वधू शुक्रवार पर्यावरण रक्षा की संकल्प लेंगे. जलालपुर गांव के शिक्षक सत्येंद्र कुमार महतो की सुपुत्री डिंपल कुमारी गढ़ी मोहनपुर निवासी राज कुमार राय के पुत्र पंकज कुमार के साथ वैवाहिक सूत्र में बंधेगी. विवाह के बाद नव दंपति पर्यावरण सुरक्षा का संकल्प लेंगे. विवाह के तुरंत बाद फलदार आम के पौधे नव दंपति द्वारा लगाये जायेंगे. गांव की बेटी जब दुल्हन बनकर विदा होगी तो अपनी स्मृति छोड़ जायेगी. वृक्ष की रक्षा का संकल्प बेटी के माता-पिता तथा दूसरे परिजन भी लेंगे. बेटी के द्वारा लगाये गये पौधे की सिंचाई करते हुए पर्यावरण सुरक्षा का संदेश फैलायेंगे. जलालपुर गांव में भले ही यह पहली घटना हो लेकिन बगल के कई गांव में बेटी विवाह के मौके पर लोग पेड़ लगाने की परंपरा कायम कर चुके हैं. पूरे देश में मोहनपुर प्रखंड में पर्यावरण तथा बेटी बचाने का जो संदेश दिया है वह यह सिद्ध करता है कि पिछड़े क्षेत्रों में भी अच्छे विचार व सकारात्मक सोच के लोग मौजूद हैं. डिंपल के चाचा एवं सकलदीप कुमार ने बताया कि बेटी विवाह ने का जितना बड़ा सुख मिलता है उससे कहीं अधिक सुख पौधे लगाने का होता. पूरे देश में बेटी तथा पर्यावरण सुरक्षा का जो कार्यक्रम किया गया है वह मोहनपुर प्रखंड में फलीभूत होते दिख रहा है. विवाह में फिजूलखर्ची पर रोक लगाने की पूरी सावधानी बरती गयी है. संयोग से शुक्रवार पर्यावरण दिवस भी है और यह दिवस जलालपुर गांव में नयावतरीके से मनेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >