दुष्कर्म का प्रयास, प्राथमिकी दर्ज

दलसिंहसराय. थाना क्षेत्र के मालपुर पुरवारी टोल गांव में बुरी नीयत से धमके व्यक्ति द्वारा एक महिला का शील भंग करने की कोशिश करने का मामला प्रकाश में आया है. इसको लेकर पीडि़त महिला ने थाने में प्राथमिकी कांड संख्या 218/15 दर्ज करायी है. इसमें गांव के ही मिथिलेश राय व उसके पुत्र को नामजद […]

दलसिंहसराय. थाना क्षेत्र के मालपुर पुरवारी टोल गांव में बुरी नीयत से धमके व्यक्ति द्वारा एक महिला का शील भंग करने की कोशिश करने का मामला प्रकाश में आया है. इसको लेकर पीडि़त महिला ने थाने में प्राथमिकी कांड संख्या 218/15 दर्ज करायी है. इसमें गांव के ही मिथिलेश राय व उसके पुत्र को नामजद आरोपित किया है. कहा गया है कि रात में जब वह घर पर थी तो आरोपित आ धमका और उसे खींचने लगा. विरोध करने पर उसे गिरा दिया और कपड़े फाड़ दिये. शोर करने पर पहुंचे उसकी सास व जैधी से आरोपित व उसके पुत्र ने मारपीट की . साथ ही उसके सोने की चैन भी छीन लिये. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >