वामपंथी दलों ने लगाया नीलम की उम्मीदवारी पर मुहर

समस्तीपुर. केंद्र सरकार की भूमि अधिग्रहण अध्यादेश को तीसरी बार आम लोगों के माथे पर थोपा गया है. इस कानून से किसानों की उपजाउ जमीन पर कॉरपोरेट घरानों का कब्जा हो जायेगा. उक्त बातें माकपा की जिला कमेटी की बैठक को संबोधित करते हुये राज्य सचिव अवधेश कुमार ने कही. लोगों को संबोधित करते हुये […]

समस्तीपुर. केंद्र सरकार की भूमि अधिग्रहण अध्यादेश को तीसरी बार आम लोगों के माथे पर थोपा गया है. इस कानून से किसानों की उपजाउ जमीन पर कॉरपोरेट घरानों का कब्जा हो जायेगा. उक्त बातें माकपा की जिला कमेटी की बैठक को संबोधित करते हुये राज्य सचिव अवधेश कुमार ने कही. लोगों को संबोधित करते हुये उन्होंने कहा कि इस कानून से एनएच व रेल लाइन के किनारे की एक किलोमीटर की जमीन आसानी से पूंजीपतियों को आवंटित हो सकेगी. जिसका खामियाजा किसानों को उठाना पड़ेगा. खाद्य सुरक्षा योजना को समाप्त करने पर सरकार तुली है. अब आम लोगों को अनाज के लिये राशि दुकानों पर जमा करनी होगी. बाद में अनाज मिलेगा. माकपा इस पर चुप नहीं बैठेगी. शीघ्र ही जून में पंचायत स्तर पर तथा जुलाई के प्रथम सप्ताह में अंचल से लेकर जिला तक आंदोलन छेड़ा जायेगा. इस अवसर पर केंद्रीय कमेटी सदस्य विजय कांत ठाकुर ने नीलम की उम्मीदवारी की घोषणा की. मौके पर राम दयाल भारती, अजय कुमार, रामाश्रय महतो, सत्यनारायण सिंह, महेश कुमार, मनोज कुमार, विश्वनाथ महतो, राम सागर पासवान आदि शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >