फोटो संख्या : 16उजियारपुर. सुबह खाना बनाने के क्रम में हुई अगलगी की घटना में विनित कुमार सहनी की नौ वर्षीय पुत्री साक्षी कुमारी एवं तीन वर्षीय पुत्र तेजस्वी कुमार की जलकर हुई मौत से पूरा इलाका गमगीन बना हुआ है. बच्चों की मां मंजू देवी मात्र घटना से 10 मिनट पूर्व जिसे कलेजे से लगाकर दुलार रही थी उसे सपने में भी आभास नहीं मिली होगी कि दोनों की मौत ऐसी दर्दनाक होगी. बच्चों को बचाने में पति-पत्नी दोनों भी बुरी तरह झुलस गये. लोगों का कहना है कि बगल के घर में लगी आग को देख मंजू उस घर की आग बुझाने के लिए पोखरे से पानी लाने गयी थी इसी बीच उनके अपने घर में भी अचानक लगी आग ने घर के अंदर खेल रहे बच्चों की बगिया को उजाड़ दिया. एक तरफ अग्नि पीडि़तों के तन पर मात्र पहने हुए कपड़े बचे वहीं इतनी बड़ी अगलगी की घटना में फायर ब्रिगेड का समय पर नहीं पहं़चने से लोगों में आक्रोश था. घटनास्थल पर पूरा गांव साथ ही आसपास के ग्रामीणों की भीड़ इस अगलगी की घटना एवं बच्चों की शव को देख अपने आंखों से आंसू को रोक नहीं पा रहे थे. शव की स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने घटनास्थल पर ही पोस्टमार्टम किया. इधर उजियारपुर सांसद नित्यानंद राय ने पीडि़तों के लिए 10 कार्टून पानी भेजा है. वहीं विधायक दुर्गा प्रसाद सिंह ने घटनास्थल पर पेयजल की समस्या को देख चापाकल देने का आश्वासन दिया है.
अचानक गुम हुई बच्चों की किलकारी
फोटो संख्या : 16उजियारपुर. सुबह खाना बनाने के क्रम में हुई अगलगी की घटना में विनित कुमार सहनी की नौ वर्षीय पुत्री साक्षी कुमारी एवं तीन वर्षीय पुत्र तेजस्वी कुमार की जलकर हुई मौत से पूरा इलाका गमगीन बना हुआ है. बच्चों की मां मंजू देवी मात्र घटना से 10 मिनट पूर्व जिसे कलेजे से […]
