नये तथ्य परोसने के लिए शिक्षक करें अध्ययन : चौहान

फोटो संख्या : 5 व 6* केंद्रीय विद्यालय इसी रेल में शुरू हुआ गणित शिक्षकों का प्रशिक्षण* गौहाटी, कोलकाता, पटना, रायपुर, रांची, सिलचर, वारणसी व भुवनेश्वर के शिक्षक ले रहे हिस्सासमस्तीपुर. केंद्रीय विद्यालय के पटना संभाग के डिप्टी कमिश्नर एमएस चौहान ने कहा कि शिक्षक छात्रों के साथ बेहतर संबंध बनाने की चेष्टा करें. शिक्षक […]

फोटो संख्या : 5 व 6* केंद्रीय विद्यालय इसी रेल में शुरू हुआ गणित शिक्षकों का प्रशिक्षण* गौहाटी, कोलकाता, पटना, रायपुर, रांची, सिलचर, वारणसी व भुवनेश्वर के शिक्षक ले रहे हिस्सासमस्तीपुर. केंद्रीय विद्यालय के पटना संभाग के डिप्टी कमिश्नर एमएस चौहान ने कहा कि शिक्षक छात्रों के साथ बेहतर संबंध बनाने की चेष्टा करें. शिक्षक खुद नित्य अध्ययन करें. नये प्रयोगों के बारे में जानकारी प्राप्त करें ताकि बच्चों को अधिक से अधिक नये तथ्यों की जानकारी दे सकें. वे बुधवार को स्थानीय पूर्व मध्य रेलवे के केंद्रीय विद्यालय सभाकक्ष में आयोजित प्रशिक्षित स्नातक गणित विषय के शिक्षकों के प्रथम चरण के प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन करने के बाद शिक्षकों को संबोधित कर रहे थे. बाहर दिनों तक चलने वाले इस प्रशिक्षणचर्या में देश के विभिन्न हिस्सों से आये शिक्षक प्रतिनिधि शिरकत कर रहे हैं. इसमें गौहाटी, कोलकाता, पटना, रायपुर, रांची, सिलचर, वाराणसी और भुवनेश्वर से करीब पचास प्रतिभागी भाग ले रहे हैं. जिनके लिए प्रशिक्षण के दौरान रहने और खाने की व्यवस्था विद्यालय प्रबंधन की ओर से किया गया है. शिविर को संबोधित करते हुए प्रवक्ता डा. विनय कुमार ने कहा कि ऐसे आयोजनों से शिक्षकों की गुणवत्ता में गुणात्मक सुधार होता है. मौके पर ई. सच्चिदानंद, सहायक कोर्स डायरेक्टर केएनपी सिंह, कृष्ण नंदन प्रसाद सिंह, केडी भगत, डा. एनके मालवीय, आरके पांडेय, मो. रफी, कमर आजम समेत कई अन्य शिक्षक व विद्यालय के कर्मचारी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >