समस्तीपुर. जिले के वित्तरहित इंटर, डिग्री और माध्यमिक शिक्षण संस्थानों के शिक्षक प्रतिनिधियों की बैठक बुधवार को प्रो. गणेश प्रसाद यादव की अध्यक्षता में हुई. इसमें प्रो. महेश प्रसाद, प्रो. डा. एसएमए इमाम, प्रो. कृष्ण कुमार, प्रो. डा. गोपी रमण झा, प्रो. बीसी मिश्रा, प्रो. एसपी चौधरी, प्रो. डा. आर. कुमार, प्रो. गीता प्रसाद, प्रो. जेड अहमद, प्रो. चंद्रवीर, प्रो. डा. उपेंद्र प्रसाद यादव समेत अन्य प्रतिनिधियों ने कहा कि मई 15 तक बकाये अनुदान राशि का भुगतान नहीं कर बिहार सरकार ने वित्तरहितकर्मियों के साथ नाइंसाफी की है. क्योंकि वर्ष 2011 से 14 तक का अनुदान बाकी है. बिहार के सभी इंटर, डिग्री और माध्यमिक वित्तरहित शिक्षाकर्मी भूखमरी के कगार पर पहुंच गये हैं. प्रतिनिधियों ने बिहार सरकार पर अतिसंवेदनशील होकर बकाये राशि का भुगतान करने की मांग की. साथ ही भुगतान नहीं होने की स्थिति में सशक्त आंदोलन चलाने की दिशा में आवश्यक कदम उठाने की भी चेतावनी दी.
वित्तरहितों के साथ नाइंसाफी कर रही बिहार सरकार
समस्तीपुर. जिले के वित्तरहित इंटर, डिग्री और माध्यमिक शिक्षण संस्थानों के शिक्षक प्रतिनिधियों की बैठक बुधवार को प्रो. गणेश प्रसाद यादव की अध्यक्षता में हुई. इसमें प्रो. महेश प्रसाद, प्रो. डा. एसएमए इमाम, प्रो. कृष्ण कुमार, प्रो. डा. गोपी रमण झा, प्रो. बीसी मिश्रा, प्रो. एसपी चौधरी, प्रो. डा. आर. कुमार, प्रो. गीता प्रसाद, प्रो. […]
