ट्रांसफॉर्मर लगाने के नाम पर हो रही उगाही!

कल्याणपुर. प्रखंड के चिह्नित सौ से अधिक ट्रांसफॉर्मर बदलने का कार्य चल रहा है. इसमें लगभग दर्जन भर ट्रांसफॉर्मर बदले भी जा चुके हैं़ इस बीच कुछ लोगों द्वारा ट्रांसफॉर्मर बदलने के नाम पर उगाही भी की जा रही है़ इसमें ट्रांसफॉर्मर बदलने वाले संवेदक के लोगों की संलिप्तता का भी आरोप लोग लगा रहे […]

कल्याणपुर. प्रखंड के चिह्नित सौ से अधिक ट्रांसफॉर्मर बदलने का कार्य चल रहा है. इसमें लगभग दर्जन भर ट्रांसफॉर्मर बदले भी जा चुके हैं़ इस बीच कुछ लोगों द्वारा ट्रांसफॉर्मर बदलने के नाम पर उगाही भी की जा रही है़ इसमें ट्रांसफॉर्मर बदलने वाले संवेदक के लोगों की संलिप्तता का भी आरोप लोग लगा रहे हैं़ इस बाबत सीपीएम नेता भोला राय का बताना है कि इस तरह की शिकायत प्रखंड के कई गावों से मिली है़ इन्हीं सब बातांे को लेकर बिजली कार्यालय का घेराव एवं भुट्टा चौक के पास समस्तीपुर दरभंगा मुख्यपथ को जाम भी किया गया था. व्यवस्था में सुधार नहीं होने पर आंदोलन और भी तेज किया जायेगा़ इस बाबत विभाग के एसडीओ आशीष रंजन एवं सहायक विद्युत अभियंता मणिकांत से पूछे जाने पर अनभिज्ञता जाहिर करते हुए लिखित सूचना मिलने पर संबंधित व्यक्ति पर प्राथमिकी दर्ज कराने की भी बात कही़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >