नामजद आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए किया प्रदर्शन

फोटो संख्या : 13रोसड़ा. स्थानीय डीएसपी कार्यालय पर हसनपुर थाना क्षेत्र के एक विवाहिता की हत्या मामले मे नामजद आरोपितों की गिरफ्तारी नही किये जाने को लेकर दर्जनों ग्रामीणों ने मंगलवार को बैनर के साथ प्रदर्शन किया. साथ ही हसनपुर पुलिस पर खुलेआम घूम रहे आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं करने का आरेाप लगा रहे थे. […]

फोटो संख्या : 13रोसड़ा. स्थानीय डीएसपी कार्यालय पर हसनपुर थाना क्षेत्र के एक विवाहिता की हत्या मामले मे नामजद आरोपितों की गिरफ्तारी नही किये जाने को लेकर दर्जनों ग्रामीणों ने मंगलवार को बैनर के साथ प्रदर्शन किया. साथ ही हसनपुर पुलिस पर खुलेआम घूम रहे आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं करने का आरेाप लगा रहे थे. लोगों एसपी एवं डीएसपी के नाम एक आवेदन डीएसपी को सौपा. इसमंे कहा है की हसनपुर के बेलोन गांव मे विगत 24़.5़15 को एक महिला चंदुला देवी की षड्यंत्र के तहत हत्या से संबंधित थाना कांड संख्या 99/15 दर्ज किया गया जिसके आरोपित सूचक एवं उसके परिवार को केश सुलह करने की धमकी देता है. लोगों ने शीघ्र गिरफ्तारी कर सूचक को न्याय दिलाने की मांग कर रहे थे. डीएसपी जीएम कुमार ने लोगों को कांड की जांच के बाद उचित कानूनी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया. बता दें कि बेलोन निवासी मनोज यादव ने अपनी बहन चदुला देवी की दहेज की खातिर हत्या कर देने से संबंधित आरोप बहनोई हरिशंकर यादव एवं उसके परिवार के अन्य सदस्यों पर भी लगाया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >