ट्रैक्टर व बाइक भिड़ंत में एक की गयी जान

पूसा. थाना क्षेत्र के गढि़या चौक के पास ट्रैक्टर व बाइक भिड़ंत में बथुआ निवासी हरिनारायण भंडारी की मौत सोमवार के देर संध्या सदर अस्पताल में हो गयी. घटना के संबंध में आसपास के लोगांे का कहना है कि ट्रैक्टर गढि़या से पूसा की ओर ट्रॉली पर बांस लादे हुए तेज गति से जा रही […]

पूसा. थाना क्षेत्र के गढि़या चौक के पास ट्रैक्टर व बाइक भिड़ंत में बथुआ निवासी हरिनारायण भंडारी की मौत सोमवार के देर संध्या सदर अस्पताल में हो गयी. घटना के संबंध में आसपास के लोगांे का कहना है कि ट्रैक्टर गढि़या से पूसा की ओर ट्रॉली पर बांस लादे हुए तेज गति से जा रही थी. ठीक उसी समय पीछे की ओर से आ रही बाइक सवार ट्रैक्टर के पीछे बांस से टकरा गयी. बाइक की रफ्तार तेज रहने के कारण काबू नहीं पाया जा सका. ग्रामीणों के सूचना पर पहंुची पुलिस ने अत्यधिक घायलावस्था में अनुमंडल अस्पताल पहंुचाया जहां से बेहतर चिकित्सा के लिए मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया गया. वहां चिकित्सक ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. शव को अंत्यपरीक्षण के बाद परिजन को सुपुर्द कर दिया व स्थानीय पुलिस बाइक व ट्रैक्टर को जब्द कर थाने ले आयी. घटना की पुष्टि थानाध्यक्ष शैलेश कुमार झा ने की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >